Advertisement

Eknath Shinde चुने गए बागी शिवसेना विधायक दल के नेता, 37 MLA ने दिया समर्थन

नउद्धव ठाकरे के करीबी नेताओं में शुमार रहे एकनाथ शिंदे को बागी शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया है.

Eknath Shinde चुने गए बागी शिवसेना विधायक दल के नेता, 37 MLA ने दिया समर्थन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र (Maharashtra) में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेतृत्व वाली सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कभी ठाकरे परिवार के करीबी रहे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को शिवसेना के कुल 37 बागी विधायकों ने समर्थन दे दिया है. एकनाथ शिंदे विधायक दल के नेता चुने गए हैं.

बागी विधायकों की यह बैठक गुवाहाटी में हुई है. बैठक में एकनाथ शिंदे को 37 विधायकों का समर्थन मिला है. इसका का पत्र भी जारी किया गया है. अब ऐसे में उद्धव ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है.

Shiv Sena की बड़ी चाल! Eknath Shinde का नंबर गेम बिगाड़ने का प्रयास

बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कराना चाहती है शिवसेना

शिवसेना अपने बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कराना चाहती है. शिवसेना ने महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर से मिलकर 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए एक अर्जी दी है. एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 12 बागी विधायकों के खिलाफ सदस्यता रद्द करने की मांग की गई हैं.

Eknath Shinde ने भाजपा को बताया राष्ट्रवादी पार्टी, बागियों से बोले- हरसंभव मदद का आश्वासन मिला

किन विधायकों ने छेड़ी है बगावत?

बागी विधायकों में अब्दुल सत्तार, संदीपान भुमरे, प्रकाश सुर्वे, तानाजी सावंत, महेश शिंदे, अनिल बाबर, यामिनी जाधव, संजय शिरसाट, भरत गोगावले, बालाजी किणीकर और लता सोनावणे शामिल हैं. डिप्टी स्पीकर को भेजी गई इस अर्जी को सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों की सलाह से तैयार किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement