Advertisement

Mumbai: NCP-अजित पवार गुट के नेता की धारदार हथियार से हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस

मुंबई में NCP-अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Latest News
Mumbai: NCP-अजित पवार गुट के नेता की धारदार हथियार से हत्या, तहकीकात में जुटी पुलिस

Maharashtra crime

Add DNA as a Preferred Source

मुंबई में एनसीपी अजित पवार के नेता सचिन कुर्मी की हत्या का मामला सामने आया है. घटना मुंबई के बायकुला इलाके की है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अजित पवार गुट के नेता सचिन कुर्मी की शुक्रवार रात धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी फरार हो गए. देर रात हुए इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

वहीं पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट लिखते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस ने बताया कि नेता पर हमला मुंबई के बायकुला इलाके में म्हाडा कॉलोनी के पीछे की गई थी. जानकारी के मुताबिक सचिन कुर्मी पर 2 से 3 लोगों ने हमला किया है. हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.


यह भी पढ़ें: अमेठी कांड के आरोपी को एनकाउंटर में लगी गोली, कर रहा था भागने की कोशिश 


मुंबई पुलिस ने बताया, "यह घटना शुक्रवार को आधी रात को करीब 12:30 बजे हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सचिन कुर्मी को नजदीकी जेजे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कुर्मी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है."

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement