Advertisement

मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा, दुकान में आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 की मौत

Mumbai Fire: मुंबई के चेंबूर इलाके में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. इतना ही नहीं दुकान और घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया है.

Latest News
मुंबई के चेंबूर में बड़ा हादसा, दुकान में आग लगने से  2 बच्चों समेत 5 की मौत
Add DNA as a Preferred Source

Mumbai Fire: मुंबई के चेंबूर इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. सुबह करीब 5 बजे दुकान के ग्राउंड प्लस वन (G+1) स्ट्रक्चर में आग लग गई. आग मीटर बॉक्स में लगी जो धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई. खबर है कि इस आग की चपेट में आने से 5 लोगों की जान चली गई है. 

ऊपरी मंजिल पर रहता था परिवार

आस-पास के लोगों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर एक दुकान थी. ऊपरी मंजिल पर एक परिवार रहता था. इस आग में जलकर उस पूरे परिवार की मौत हो गई. दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. 


यह भी पढ़ें: Poll of Polls: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC बहुमत के करीब, हरियाणा में BJP पस्त, जानें क्या कहते हैं Exit पोल्स? 


जलकर मरने वाले के नाम आए सामने

आग में जलकर मरने वालों के नाम सामने आए हैं. जिनमें से 7 साल की बच्ची पारिस गुप्ता, 10 साल का बच्चा नरेंद्र गुप्ता, 30 साल की मंजू प्रेम गुप्ता, 39 साल की अनीता गुप्ता और 30 साल के प्रेम गुप्ता की आग में जलकर मौत हो गई है. साथ ही दुकान और घर पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement