भारत
महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. इस धमाके में भयंकर आग लग गई. आग की चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई है.
Nagpur factory blast: महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. इस धमाके में भयंकर आग लग गई. आग की चपेट में आए पांच लोगों की मौत हो गई है. हादसे के समय दो लोगों को इलाज के भर्ती कराया था. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. वहीं, तीन लापता लोगों के मौत की पुष्टि शनिवार सुबह कर दी गई.
उमरेड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट बीते शुक्रवार शाम करीब सात बजे हुआ था. इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए थे. घायलों को नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया था. यह धमाका उमरेड एमआईडीसी में एमएमपी एल्युमिनियम इंडस्ट्रेज में हुआ है. यह धमाका इतना जोरदार बताया जा रहा है कि करीब एक किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था.
#WATCH | Nagpur | Visuals from outside MMP factory where 5 people died in fire incident
— ANI (@ANI) April 12, 2025
Five people died in an explosion at an Aluminium Foil Factory in Umrer, two people died in the hospital during treatment, while the death of 3 missing persons has been confirmed: Harsh… https://t.co/pD1OxDynLS pic.twitter.com/EMsImnmhyW
यह भी पढ़ें - Nagpur Violence: नागपुर में हिंसा के बाद सड़कों पर सन्नाटा, हर ओर पुलिस गाड़ियों के सायरन की आवाज, जानें ताजा हालात
घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि एल्युमीनियम पाउडर की वजह से आग और भड़क गई. नागपुर ग्रामीण एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि यह फैक्ट्री नागपुर के उमरेड तालुका में स्थित है. यह विस्फोट फैक्ट्री की पॉलिश ट्यूबिंग में हुआ बताया जा रहा है. विस्फोट के दौरान कुल 87 लोग अंदर मौजूद थे. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद MLA संजय मेश्राम भी मौके पर पहुंच गए. उनके साथ पूर्व विधायक राजू परवे भी हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.