भारत
Maharashtra Mahayuti Government Formation: महाराष्ट्र में महायुति को बंपर बहुमत मिलने के बाद भी अब तक सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हो सका है. अब गठबंधन में दरार की खबरें आने लगी हैं.
महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के एक सप्ताह बाद भी अब तक सरकार गठन शुरू नहीं हो सका है. मुख्यमंत्री पद (Maharashtra CM) को लेकर अटकलों का दौर जारी है. इस बीच महायुति (Mahayuti) में भी खटपट की खबरें आने लगी हैं. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे अचानक ही अपने गांव चले गए हैं, जिस वजह से शनिवार को गठबंधन की बैठक नहीं होगी. सूत्रों का कहना है कि शिंदे ने वित्त और गृह विभाग के साथ डिप्टी सीएम का पद मांगा है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है और वह दोनों अहम विभाग अपने पास रखना चाहती है.
अहम विभाग के साथ कई पद भी चाहते हैं एकनाथ शिंदे
चुनाव नतीजों के बाद एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कर दिया था कि सीएम पद को लेकर कोई विवाद नहीं है. हालांकि, शिवसेना (शिंदे) के 57 विधायक हैं और वह प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है. बीजेपी शिंदे को डिप्टी सीएम के साथ 12 विभाग देने के लिए तैयार हैं. सूत्रों का कहना है कि शिंदे डिप्टी स्पीकर के साथ विधान परिषद अध्यक्ष का पद भी चाहते हैं. इसके अलावा, उन्होंने विधायकों की संख्या के आधार पर गृह और वित्त विभाग भी मांगा है. उनकी यह मांग बीजेपी के लिए टेंशन बनती दिख रही है.
यह भी पढ़ें: Bagladesh के हालात पर RSS ने जताई चिंता, 'तुरंत रिहा हों चिन्मय प्रभु, हिंदुओं पर हमले बंद हों'
अहम विभाग अपने पास रखना चाहती है बीजेपी
बीजेपी के 132 विधायक हैं और यह बहुमत से थोड़ा पीछे है. बीजेपी की कोशिश है गठबंधन में सबको साथ लेकर चला जाए, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सभी अहम विभाग भी अपने पास रखना चाहती है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी वित्त और गृह मंत्रालय अपने पास ही रखना चाहती है. हालांकि, शिवसेना नेताओं ने नाराजगी की खबरों को नकारते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख की तबीयत ठीक नहीं है. इसलिए वह अपने गांव गए हैं.
यह भी पढ़ें: संभल जाने से SP डेलिगेशन को रोकने पर भड़के अखिलेश यादव, BJP को दे दी चुनौती
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.