Advertisement

महाराष्ट्र: आने वाली है महायुति के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ये बड़े चेहरे हो सकते उम्मीदवार

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 26 नवंबर से पहले संपन्न कराने हैं. ऐसे मे कई सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुट गए है. महायुती नवरात्रि में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

Latest News
महाराष्ट्र: आने वाली है महायुति के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ये बड़े चेहरे हो सकते उम्मीदवार

Maharashtra Elections 2024

Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra Elections 2024: चुनाव आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र में 26 नवबंर से पहले कराए जाने हैं. राज्य में सभी राजतीनिक दलों चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुतीबिक महाराष्ट्र में महायुती के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है. इस पर पार्टी की सहमति बन गई है. 

माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महायुती पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट नवरात्रि के मौके पर घोषित की जा सकती है. हालांकि अभी इस पर संसय बना हुआ है कि इसमें सिर्फ बीजेपी उम्मीदवार के नाम होंगे या शिंदे सेना और नेशनल कांग्रेस पार्टी (NCP) अजीत ग्रुप के उम्मीदवारों के भी नाम होंगे.


यह भी पढ़ें- राजस्थान में किस रिवाज के बदलने की बात कह रहे हैं मल्लिकार्जुन खड़गे?


बता दें कि 80 प्रतिशत सीटों के बंटवारे में महायुती में सहमति हो गई है. वहीं सूत्रों से ये भी जानकारी है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 40 से 50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नवरात्रि के दौरान करेगी. अगर बात करें तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 125 से 140 सीटों के बीच चुनाव लड़ सकती है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement