भारत
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. परीक्षाओं की घोषणा के साथ लिंक पर क्लिक कर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: Maharashtra Board Exams 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के 10वीं और 12वीं की कक्षाओं के छात्रों का बोर्ड एग्जाम का इंतजार खत्म हो गया है. शनिवार को महाराष्ट्र बोर्ड ने उम्मीदवारों की दसवीं और बारहवीं बोर्ड के डेटशीट जारी कर दी है. 21 फरवरी से छात्रों के एग्जाम शुरू होंगे. स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा की डेटशीट MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर डाउनलोड (Download) कर सकते हैं.
12वीं की फरवरी और 10वीं की मार्च में शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम के कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2023 को शुरू होकर 25 मार्च 2023 तक समाप्त होगी. वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी 2023 से शुरू होकर 21 मार्च 2023 को समाप्त होगी. इसके साथ ही (SSB) एसएससी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 11 से 2 बजे और दूसरी शिफ्ट 3 से शाम 6 बजे तक होगी.
इन स्टेप्स को फॉलो कर डाउनलोड करें डेटशीट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in. पर जाएं.
2. यहां होम पेज पर Maharashtra Board Exams 2023 Datesheet for SSC or HSC exams" लिंक पर क्लिक करें.
3. अब यहां पीडीएफ फाइल खुलेगी.
4. यहां लिंक पर क्लिक कर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.