भारत
Mumbai BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. अभी तक जारी हुए नतीजों में भारतीय जानता पार्टी को जीत मिलती हुई नजर आ रही है.
Mumbai BMC Election Result 2026: महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. आज यानी कि 16 जनवरी 2026 को मतगणना की जा रही है और धीरे-धीरे नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं. अभी तक जारी हुए नतीजों में भारतीय जानता पार्टी को जीत मिलती हुई नजर आ रही है. वहीं, उद्धव ठाकरे के UBT गठबंधन के हिस्से में अब तक 59 सीटें आती दिख रही हैं.
वार्ड नंबर 2 – तेजस्वी घोसालकर, BJP
वार्ड क्रमांक 19- प्रकाश तावड़े, BJP
वार्ड क्रमांक 20- दीपक तावड़े, BJP
वार्ड नंबर 32- गीता भंडारी, BJP
वार्ड क्रमांक 36- सिद्धार्थ शर्मा, BJP
वार्ड क्रमांक 50-विक्रम राजपूत, BJP
वार्ड नंबर 51- वर्षा टेंबेलकर, शिवसेना
वार्ड 60- मेघना काकड़े, UBT
वार्ड 87- कृष्णा पारकर, BJP
वार्ड क्रमांक 103- हेतल गाला,BJP
वार्ड क्रमांक 107- नील किरीट सोमैया, BJP
वार्ड नंबर 123- सुनील मोरे, UBT
वार्ड नंबर 124- शकीना शेख, UBT
वार्ड क्रमांक 135- नवनाथ बन, UBT
वार्ड 156- अश्विनी माटेकर, शिवसेना
वार्ड क्रमांक 157- आशा तावड़े, UBT
वार्ड नंबर 163-शैला लांडे, शिवसेना
वार्ड नंबर 165- अशरफ आजमी, कांग्रेस
वार्ड नंबर 182- मिलिंद वैद्य, UBT
वार्ड नंबर 183- आशा काले, कांग्रेस
वार्ड नंबर 193- हेमांगी वर्दिकर
वार्ड नंबर 201- इरम सिद्दीकी, अन्य
वार्ड नंबर 204- अनिल कोकिड, शिवसेना
वार्ड नंबर 207- रोहिदास लोखंडे, BJP
वार्ड नंबर 214- अजय पाटिल, BJP
वार्ड नंबर- 215- संतोष ढोले, BJP
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी
बता दें कि गुरुवार को मतदान के बाद EVM को कड़ी सुरक्षा में बीएमसी के विक्रोली, कांदिवली स्थित गोदाम में पहुंचा दिया गया है. काउंटिंग के लिए 23 मतगणना केंद्र बनाए गए है, जहां एक साथ दो-दो प्रभागों के मतों की गिनती की जा रही है.
भाजपा 617 वार्डों पर आगे
महाराष्ट्र के सभी 29 महानगर पालिकाओं में कुल 2869 प्रभाग यानी वार्ड हैं. 12 बजे तक के रुझानों की बात करें तो बीजेपी 617 वॉर्डों पर आगे चल रही है. इस तरह वह नंबर वन पार्टी बनी हुई है. शिंदे शिवसेना 172 सीटों, कांग्रेस 165 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है. शिंदे शिवसेना 172 सीटों, कांग्रेस 165 सीटों पर बढ़ बनाए हुए है. उद्धव शिवसेना 83 पर आगे है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से