Advertisement

Maharashtra Elections 2024: मोदी-शाह-योगी का बड़ा प्लान, महाराष्ट्र जीतने के लिए BJP की बड़ी तैयारी

Maharashtra Election: हरियाणा चुनाव जितने के बाद भाजपा महाराष्ट्रा चुनाव को जितने की पूरी तैयारी में है. महाराष्ट्रा में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और UP के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद चुनाव प्रचार के उतरेंगे.   

Latest News
Maharashtra Elections 2024: मोदी-शाह-योगी का बड़ा प्लान, महाराष्ट्र जीतने के लिए BJP की बड़ी तैयारी
Add DNA as a Preferred Source

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए BJP ने हरियाणा में अपनाई गई रणनीति का दोहराने का फैसला लिया है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण है, जिसे अमल में लाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की धुंआधार प्रचार सभाएं आयोजित की जाएंगी. सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र में इन तीनों नेताओं की कुल मिलाकर 70 से अधिक सभाएं आयोजित होंगी. इनमें मोदी की 18 और शाह और योगी की 26-26 सभाएं शामिल हो सकती हैं.

हिंदू एकता पर जोर 
इस रणनीति के तहत महाराष्ट्र में OBC और मराठा समुदायों के बीच जातिगत तनाव को कम करने के लिए RSS के स्वयंसेवकों को मैदान में उतार रही है. इनका लक्ष्य 'हिंदू एकता' को बढ़ावा देना होगा. महाराष्ट्र के 44 हजार से अधिक गांवों में से विशेष रूप से मराठवाड़ा के 8000 और विदर्भ के 15000 गांवों पर RSS का फोकस रहेगा.

आरएसएस का मानना है कि ग्रामीण इलाकों में वोटों का ध्रुवीकरण अपेक्षाकृत आसान होगा, खासकर शहरी क्षेत्रों की तुलना में. शहरी क्षेत्रों में शिवसेना (UBT), शिंदे की शिवसेना, मनसे और वंचित बहुजन आघाड़ी का प्रभाव अधिक है. कांग्रेस और NCP का भी ग्रामीण इलाकों में प्रभाव है, लेकिन BJP के विस्तार के साथ यह कमजोर हो गया है. इसलिए, RSS का ध्यान ग्रामीण वोटों पर केंद्रित है.

लोकसभा चुनाव के नतीजों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की NCP के वोटों का ट्रांसफर BJP  को पूरी तरह से नहीं हो पाया. इस वजह से BJP अब विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं पर कम निर्भर रहकर अपनी पार्टी की ताकत को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.


ये भी पढ़ें-Yogi Adityanath की राह चले Pushkar Dhami, Uttarakhand में आई ये एडवाइजरी


BJP ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए हरियाणा की तरह ही एक मजबूत रणनीति तैयार कर ली है. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ RSS का ग्रामीण क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित कर 'हिंदू एकता' की भावना को बढ़ावा देना इसके प्रमुख अंग हैं. BJP का लक्ष्य इस चुनाव में अपनी स्थिति को मजबूत कर महाराष्ट्र की सत्ता पर पकड़ बनाना है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement