Advertisement

Maharashtra Elections 2024: महायुति की फिर बढ़ाई रामदास अठावले ने टेंशन, BJP के सामने कर दी ये मांग 

Ramdas Athawale Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ही महायुति में सीटों को लेकर तकरार बढ़ती दिख रही है. आरपीआई लीडर रामदास अठावले ने बीजेपी के सामने नई डिमांड रखी है. 

Latest News
Maharashtra Elections 2024: महायुति की फिर बढ़ाई रामदास अठावले ने टेंशन, BJP के सामने कर दी ये मांग 

रामदास अठावले ने बीजेपी के सामने रखी नई डिमांड

Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Elections) के लिए अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, प्रदेश की सभी प्रमुख पार्टियां चुनावी मोड में नजर आ रही हैं. दोनों प्रमुख गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. सीट शेयरिंग मुद्दे पर महायुति (NDA) के साझीदारों के बीच टेंशन बढ़ती दिख रही है. आरपीआई (RPI) लीडर रामदास अठावले ने अपनी पार्टी के लिए जितनी सीटों की डिमांड की है, वह बीजेपी को टेंशन देने के लिए काफी है. इसके अलावा, उन्होंने पार्टी से मंत्री बनाने की भी मांग की है.

बीजेपी को थमाई 20-21 सीटों की लिस्ट 
रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Elections 2024) के लिए हमारी पार्टी तैयारी में जुटी हुई है. रामदास अठावले ने बताया कि पिछले हफ्ते ही मेरी महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात हुई है. हमने 20-21 सीटों की सूची दी है, जहां हमारी पार्टी की स्थिति मजबूत है. हमें उम्मीद है कि इसमें से 8-10 सीटें मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि हम सीटों पर समझौता कर सकते हैं, लेकिन इसके बदले में सत्ता में हमारी भागीदारी बढ़नी चाहिए. 


यह भी पढ़ें: Nepal में बाढ़ और लैंडस्लाइड से मची तबाही, 170 लोगों की मौत, कई लापता, यूपी-बिहार के इन जिलों पर बड़ा खतरा


अठावले ने मांगी सत्ता में भागीदारी 
रामदास अठावले ने इस मौके पर यह भी कहा कि एनडीए (NDA) के साथ हैं और गठबंधन से अलग होने की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में सभी घटक दल अपनी मांगें रखते हैं और उनका सम्मानजनक समाधान निकाला जाता है. महाराष्ट्र में मुख्य तौर पर मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच ही है. अघाड़ी में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस शामिल हैं. इंडिया गठबंधन के बीच भी सीट शेयरिंग को लेकर कई दौर की बातचीत जारी है.


यह भी पढ़ें: 'जब तक PM Modi को पद से हटा नहीं देता तब तक जिंदा रहूंगा', खरगे के बयान पर गरमाई सियासत


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement