Advertisement

Maharashtra News : बिस्किट खाने से बिगड़ी 253 छात्रों की तबीयत, 7 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के एक सरकारी स्कूल में 200 से अधिक छात्रों को फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत हो गई. आनन-फानन में बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब 7 बच्चों की हालत गंभीर है.

Latest News
Maharashtra News : बिस्किट खाने से बिगड़ी 253 छात्रों की तबीयत, 7 की हालत गंभीर
Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एक जिला परिषद स्कूल में करीब 80 छात्रों की तबीयत खराब बिस्किट खाने की वजह से बिगड़ गई. छात्रों को पोषण आहार कार्यक्रम के तहत बिस्किट खाने के लिए दिए गए थे. ये बिस्किट खाने के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.  बिस्किट खाने के बाद बच्चों का जी मिचलाने लगा और उल्टियां होने लगीं. इसके बाद अचानक और भी कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. धीरे-धीरे स्कूल के करीब सभी बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायत आने लगी. 

बच्चों में फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत 
छात्रों की तबीयत खराब होने की खबर जब गांव के सरपंच को मिली तो वे वहां पहुंचे और शिक्षकों के साथ मिलकर बच्चों को मदद मुहैया कराई. स्थानीय अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया.  छात्रों को पाचोड़ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. इन बच्चों में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत बताई गई. केकत जलगांव के जिला परिषद विद्यालय में 296 बच्चे पढ़ते हैं जिनमें से शनिवार को करीब 257 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई. 

यह भी पढ़ें - बिहार में मिड-डे मील में छिपकली निकलने से हड़कंप, 60 से ज्यादा बच्चों की हालत बिगड़ी

सात बच्चों की हालत गंभीर
अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबासाहेब घुघे ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बिस्किट खाने के बाद 257 छात्रों में फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत दिखी. इनमें से ढाई सौ बच्चों को अस्पताल से छुट्टी से दे दी गई थी. रविवार सुबह सात छात्रों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. इसलिए उन छात्रों को इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर सिविल अस्पताल में रेफर किया गया है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement