Advertisement

Mahalaxmi Murder Case: महालक्ष्मी मर्डर केस में आया ब्लैकमेलिंग एंगल, आरोपी के भाई ने किया बड़ा दावा 

Mahalaxmi Murder Case: बेंगलुरु के महालक्ष्मी मर्डर केस ने पूरे देश को हैरान कर दिया है.उसके हत्यारे की आत्महत्या के बाद केस और उलझता दिख रहा है. अब ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आया है. 

Latest News
Mahalaxmi Murder Case: महालक्ष्मी मर्डर केस में आया ब्लैकमेलिंग एंगल, आरोपी के भाई ने किया बड़ा दावा 

महालक्ष्मी मर्डर केस में ब्लैकमेलिंग का दावा

Add DNA as a Preferred Source

बेंगलुरु में सेल्सगर्स महालक्ष्मी (Mahalaxmi Murder Case) के मर्डर केस में अब ब्लैकमेलिंग का दावा सामने आ रहा है है. आरोपी मुक्तिरंजन के भाई सत्यरंजन ने बताया कि मेरे भाई को उसकी मौत का पछतावा था और उसने कई बार उसके सामने प्यार की बात कबूल की थी. पुलिस की पूछताछ में उसने यह भी कहा कि महालक्ष्मी ने मेरे भाई को काफी परेशान किया था और वह पैसों के लिए नए साथी तलाशते रहती थी. मुक्ति इन सबसे परेशान रहता था और इस वजह से दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे. 

महालक्ष्मी ने मुक्तिरंजन से लिए थे 7 लाख रुपये
महालक्ष्मी मर्डर केस को बेंगलुरु का श्रद्धा मर्डर केस कहा जा रहा है. इम मामले में भी आरोपी मुक्तिरंजन ने हत्या के बाद मृतक के शरीर के 59 टुकड़े कर फ्रिज में रखा था. हालांकि, आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली है. आरोपी के भाई ने कहा कि महालक्ष्मी बार-बार पैसों के लिए भाई को परेशान करती थी. मुक्ति ने फोन पर बताया था कि परेशान होकर उसने 7 लाख रुपये और एक सोने की चेन भी उसे दी थी. इसके बाद भी वह परेशान करना नहीं बंद कर रही थी. 


यह भी पढ़ें: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में आई तेजी, दिसंबर तक पूरा हो सकता है काम   


आरोपी के भाई ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके भाई ने कहा था कि उसका इरादा हत्या करने का नहीं था, लेकिन उसने गुस्से में उसका मर्डर कर दिया था. उसे इसका काफी पछतावा था और उसने ये भी कहा था कि वह उससे सच्चा प्यार करता था. आरोपी के भाई सत्यरंजन ने दावा किया कि एक बार महालक्ष्मी ने अपने कुछ दोस्तों से कहकर उसकी पिटाई भी कराई थी. 


यह भी पढ़ें: 'ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है', जम्मू में PM मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement