Advertisement

दिल्ली- गड्ढे में गिरने से युवक की मौत का मामला | पुलिस ने कैंडल मार्च की इजाजत नहीं दी थी, कमल मौत मामले पर कैंडल मार्च निकाल रहे थे, AAP नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया, कैंडल मार्च निकालने पर हिरासत में लिया गया | आजादी में RSS का अहम योगदान- शाह, देश के हर क्षेत्र RSS का योगदान- अमित शाह, आजादी से पहले और बाद में योगदान- शाह, 'आजादी के बाद भी RSS का अहम योगदान', देश के हर क्षेत्र में RSS का योगदान- शाह, राजनीति में विचारधारा की अहम भूमिका- शाह | पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर खड़ी थी कार, कार से एक महिला और दो पुरुष के शव मिले, पुलिस को जहर खाने से मौत होने का शक, एक की पहचान हुई, दो की पहचान में जुटी पुलिस, पुलिस ने एक शव की पहचान की, बाकी दो शव की अब तक पहचान नहीं हुई, कार से एक महिला समेत तीन शव बरामद

Mahakumbh 2025: 'संगम में 11 बार लगाई आस्था की डुबकी', बेटे अर्जुन के साथ महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव

Maha Kumbh 2025: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 13 जनवरी को महाकुंभ जाने का प्लान था, लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम टल गया था. आज वह परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे.

Latest News
Mahakumbh 2025: 'संगम में 11 बार लगाई आस्था की डुबकी',  बेटे अर्जुन के साथ महाकुंभ पहुंचे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Mahakumbh 

Add DNA as a Preferred Source

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज महाकुंभ (Maha Kumbh Mela 2025) पहुंचे. जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम तट पर स्नान किया. सपा प्रमुख ने बताया कि उन्होंने 11 बार संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस दौरान उनके बेटे अर्जुन भी मौजूद रहे. वह एयरपोर्ट से सीधे महाकुंभ पहुंचे. अखिलेश का 13 जनवरी को महाकुंभ जाने का प्लान था, लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम टल गया था.

अखिलेश यादव ने कहा, 'लोग अपनी व्यक्तिगत आस्था के साथ यहां आते हैं. मैंने 11 पवित्र डुबकी लगाईं. विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. जिस दिन मैंने हरिद्वार में डुबकी लगाई. वह दिन एक उत्सव था.'

अखिलेश यादव ने महाकुंभ के खर्च पर उठाए सवाल
अखिलेश ने महाकुंभ की व्यवस्था और खर्च पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में जब कुंभ हुआ था, तब अलग-अलग सरकारें थीं. यूपी में सपा और केंद्र में दूसरी पार्टी की सरकार थी. तब कम संसाधन में 800 से 1300 करोड़ रुपये में महाकुंभ कराया गया था. लेकिन आज 7,000 से 10,000 करोड़ खर्च करके कुंभ हो रहा है, जिसमें लोगों को चलने के लिए भी असुविधा हो रही है. 

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और महिलाएं इतनी दूर से पैदल चलकर आ रही हैं. उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए.  सरकार में बैठे लोग इसे आयोजन बनाने में जुटे हुए हैं. मेरा मानना है कि इस तरह का प्रबंधन होना चाहिए थे कि किसी को कोई कठिनाई न हो.

बीजेपी ने किया पलटवार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के महाकुंभ स्नान पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सनातन परंपराओं का विरोध करती रही है. अब सनातनियों के भारी दबाव में दिखावे के लिए कुंभ में सनान कर रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement