Advertisement

Maha Kumbh 2025: परिवार के साथ संगम में गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में भी टेका माथा 

Amit Shah Maha Kumbh 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान किया. प्रयागराज में वह कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं.

Latest News
Maha Kumbh 2025: परिवार के साथ संगम में गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में भी टेका माथा 

महाकुंभ में गृहमंत्री ने लगाई डुबकी

Add DNA as a Preferred Source

महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में हिस्सा लेने के लिए पूरी दुनिया से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) बेटे जय शाह और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ प्रयागराज पहुंचे. यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनसे संगम तट पर मुलाकात की. गृहमंत्री ने कुंभ स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा की. प्रयागराज के मशहूर बड़े हनुमान मंदिर जाकर उन्होंने पूजा की है. एक दिन के अपने दौरे में शाह महाकुंभ में कई साधु-संतों से मुलाकात करेंगे और शंकराचार्य के साथ भी कुछ देर वक्त बताएंगे.  

परिवार के साथ की गंगा आरती 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रयागराज यात्रा (Maha Kumbh 2025) को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था कि महाकुंभ में स्नान और साधु-संतों के साथ समय बिताने को लेकर उत्सुक हूं. संगम में डुबकी लगाने के दौरान उनके साथ अलग-अलग अखाड़ों के साधु-संत मौजूद रहे. स्नान के बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ गंगा आरती भी की. योग गुरु बाबा रामदेव ने भी गृहमंत्री के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई है.


यह भी पढ़ें: महाकुंभ में किस रूप में आते हैं देवता? अगर इनसे मिल जाएं ये चीजें तो बदल जाएगी किस्मत


केंद्रीय गृहमंत्री ने प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर में भी जाकर माथा टेका है. यहां भी उनके साथ उनका पूरा परिवार मौजूद रहा. उन्होंने अक्षय वट के भी दर्शन किए. दोपहर का भोजन महाराज और अन्य साधु संतों के साथ ही किया. गृहमंत्री परिवार के साथ जूना अखाड़े भी पहुंचे और वहां उन्होंने साधु-संतों के साथ कुछ समय व्यतीत किया है. 

बता दें कि रविवार को प्रदेश के पूर्व सीएम और सांसद अखिलेश यादव ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई है. सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पूरे परिवार के साथ संगम में स्नान कर चुके हैं. 5 फरवरी के दिन पीएम नरेंद्र मोदी भी महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए पहुंचेंगे.


यह भी पढ़ें: आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री मिलने पर खुश नहीं परिवार, पत्नी ने कह दी ये बात 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement