Advertisement

MP Gang rape: 'हम तुम्हारे पति को छुड़वा देंगे' जमानत का लालच देकर मिलने बुलाया फिर महिला के साथ किया गैंगरेप

Woman gang raped in Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में तीन लोगों ने महिला के साथ किया गैंगरेप, पति की जमानत कराने का दिया था लालच.

MP Gang rape: 'हम तुम्हारे पति को छुड़वा देंगे' जमानत का लालच देकर मिलने बुलाया फिर महिला के साथ किया गैंगरेप

MP Gang Rape 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. सीहोर जिला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला भी है. बताया जा रहा है कि महिला का पति जेल में बंद था और उसे छुड़ाने का लालच देकर तीन लोगों ने कथित रूप से उसका गैंगरेप किया. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई.

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला सीहोर के बुधनी इलाके का है. पीड़िता का कहना है कि नेशनल हाईवे-69 के पास मिडघाट में उसके साथ तीन लोगों ने रेप किया. वो अपने पति की जमानत के लिए सलीम खान उर्फ बल्लू नाम के शख्स से कुछ दिन पहले मिली थी. बल्लू ने उसे अपने साथ बरखेड़ा चलने के लिए कहा था. चोरी के मामले में जेल में पति की जमानत के लिए वो बल्लू की बातों में आ गई और उसके साथ गाड़ी में बैठ कर बरखेड़ा के लिए चल दी. 

ये भी पढ़ें: Ex Girlfriend से बदला लेने के लिए करी सभी हदें पार, इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर रिश्तेदारों से करता था 'गंदी बात'

लेकिन तभी मिडघाट सेक्शन में गाड़ी रोकी गई, जहां बल्लू के दो दोस्त और गाड़ी में सवार हुए. इसके बाद तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए. इस घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल कराया और जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement