भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने आज(31 मई) को भोपाल में भारत की नारीशक्ति के नाम मजबूत संदेश दिया. इतना ही नहीं उन्होंने आंतक के खिलाफ भी जमकर हमला बोला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर हैं. पीएम मोदी यहां लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं. जंबूरी मैदान में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया. यहां पर पीएम मोदी ने आतंक के खिलाफ भी जमकर हमला बोला और कहा की भारत की नारी शक्ति को चुनौती देना आतंक के आकाओं को भारी पड़ गया और यहीं से उनकी अंत की शुरुआत हुई.
सिंदूर हमारी परंपरा है
पीएम मोदी ने कहा, 'सिंदूर हमारी परंपरा है, नारी शक्ति का प्रतीक है. राम रंग में रंगे हनुमान जी ने भी सिंदूर का श्रृंगार किया था. शक्तिपूजा में भी सिंदूर का अर्पण किया जाता है. यह सिंदूर शौर्य का प्रतीक बन गया. पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया. हमारे समाज को बांटने की कोशिश की. आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है. यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई.'
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: A large number of women attend Lokmata Devi Ahilyabai Mahila Sashaktikaran Mahasammelan in Bhopal. Prime Minister Narendra Modi will participate in it and will inaugurate and lay the foundation stone of multiple development projects pic.twitter.com/X07AI5Qvzp
— ANI (@ANI) May 31, 2025
आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया
उन्होंने आगे कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है. पाकिस्तान ने सोचा तक नहीं था कि वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना मिट्टी में मिला देगी. हमारी सेना ने सैकड़ों किलोमीटर भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया. ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवाद के जरिए प्रॉक्सी वार नहीं चलेगा. अब घर में घुसकर भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है कि अगर तुम गोली चलाओगे तो मान कर चलो कि गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.