Advertisement

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 9 की मौत, 24 घायल

MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है. 

Latest News
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर में बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 9 की मौत, 24 घायल

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आई है. बस और टक्कर की हुई जबरदस्त भिड़ंत में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 24 के घायल होने की सूचना है. मैहर एसपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी जब जब मैहर के पास यह हादसा हुआ. घटना के बाद एसपी-कलेक्टर समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना वाली जगह पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू का काम अभी चल रहा है.

शनिवार की रात हुआ हादसा 
मैहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया दुर्घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे हुई थी. यात्रियों से भरी बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी, उसी दौरान पत्थर से लदे डंपर से उसकी टक्कर हो गई. हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य को पूरा करने पर जोर है. मृतकों के परिवार को हादसे की सूचना दी गई है और घायलों का इलाज चल रहा है. घटना की विस्तृत जांच के बाद डिटेल रिपोर्ट सौंपी जाएगी.


यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 22 फीसदी बढ़ीं महिला वोटर, कब होंगे चुनाव? निर्वाचन आयोग ने बताई डेडलाइन


पुलिस की ओर से दी जानकारी में बताया गया कि घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर है. मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. गंभीर तौर पर घायल लोगों को इलाज के लिए सतना रेफर कर दिया गया है. बाकी लोगों का मैहर और अमरपाटन के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस लगभग पूरी तरह से पलट गई थी. यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा.


यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में एनकाउंटर में 2 आंतकी ढेर, ASP समेत 5 सुरक्षाकर्मी हुए घायल


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement