Advertisement

Madhya Pradesh News: अपनी छोटी बहन को झुला रहा था झूला, फंदा कसने से भाई की मौत, छिन गया मां का सहारा

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक भाई अपनी बहन को चुप कराने की कोशिश कर रहा था और खुद ही मौत के गले लग गया. इस घटना को सुनने के बाद इलाके का माहौल गमगीन है.

Latest News
Madhya Pradesh News: अपनी छोटी बहन को झुला रहा था झूला, फंदा कसने से भाई की मौत, छिन गया मां का सहारा
Add DNA as a Preferred Source

मध्यप्रदेश के भोपाल से एक ऐसी गमगीन खबर सामने आई है कि जिसने भी सुनी आंखें भर आईं. भोपाल के एमपी नगर में एक भाई अपनी रोती हुई छोटी बहन को बहलाने के लिए झूला झुला रहा था और वही झुला उसकी मौत की वजह बन गया. उस झूले के फंदे में 13 साल के अर्जुन की गर्दन कसने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अर्जुन के पिता की पहले की मौत हो चुकी थी और मां दूसरों के घरों में काम करके घर गुजारा करती है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी परिवार को सौंप दी है. 

कैसे हुई अर्जुन की मौत
पुलिस के मुताबिक, अर्जुन की मां घरों में काम करके घर का खर्च चलाती है. मां जब काम पर लगी गई उसके बाद घर में ये घटना घटी. अर्जुन की छोटी बहन रो रही थी और उसे चुप कराने के लिए अर्जुन ने उसे झूले पर लिटा दिया था. झूले को वो गोल-गोल घुमाने लगा. इतने में उसकी गर्दन झूले के फंदे में फंस गई. झूला जब रुका तब फंदा कसता गया और अर्जुन का दम घुटने लगा. घटना के काफी देर बाद पड़ोस का एक बच्चा अर्जुन के पास आया तो उसने उसे बेसुध पड़ा देखा. तब उस बच्चे ने अर्जुन के बड़े भाई मयंक को इसकी जानकारी दी. परिवार जब तक उसे अस्पताल ले जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 


यह भी पढ़ें - Chhindwara Lok Sabha Seat: मध्य प्रदेश में ढहा कांग्रेस का आखिरी किला, छिंदवाड़ा से बड़ी जीत की ओर बढ़े विवेक बंटी साहू


 

पति के बाद उठ गया बेटे का साया
एमपी थाना नगर प्रभारी जयहिंद शर्मा के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है. परिवार को किसी पर संदे नहीं है. यह दुर्घटनावश मौत थी. बता दें, अर्जुन के पिता का निधन पहले ही हो चुका था और अब अर्जुन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मां की कोख फिर सूनी हो गई है. अर्जुन की मां अकेले ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठा रही हैं.   

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement