Advertisement

उदयपुर के बाजार में बिक रही 'मेड-इन-पाकिस्तान' टॉफी, पैकेट पर लिखा है बीफ जिलेटिन

फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता ने बताया कि जब्त की गई टॉफी को जांच के लिए लैब में भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा.

उदयपुर के बाजार में बिक रही 'मेड-इन-पाकिस्तान' टॉफी, पैकेट पर लिखा है बीफ जिलेटिन

उदयपुर में बिक रही पाकिस्तानी टॉफी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के उदयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के बाजार में इस दिनों 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी एक टॉफी बिक रही है. यही नहीं, इस टॉफी के पैकेट पर बीफ जिलेटिन भी लिखा हुआ है. लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो फूड डिपार्टमेंट हकरत में आया.  जिस दुकान पर यह टॉफी बिक रही थी वहां फूड इंस्पेक्टर ने  छापा मारकर टॉफी के पैकेट जब्त कर लिए हैं. विभाग ने इन टॉफियों के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे हैं.

कई दुकानों पर हुई सप्लाई
लोगों की शिकायत पर फूड इंस्पेक्टर ने उदयपुर के देहली गेट चौराहा स्थित चॉकलेट एंड बर्थडे डेकोरेशन आइटम्स नाम की दुकान पर छापा मारा. इस दुकान से तीन बड़े पैकेट फूड डिपार्टमेंट की टीम को मिले. इन्हें टीम ने जब्त कर लिया है. इन तीन पैकेट्स में से दो बंद पैकेट्स में 24-24 टॉफियां थीं जबकि एक खुले पैकेट में 23 टॉफी रखी हुई थी.

टीम की पूछताछ में सामने आया कि इसी दुकान से शहर में अन्य दुकानों पर भी टॉफी की सप्लाई किया जा रही है. दुकानदार ने बताया कि वह टॉफी मुम्बई से लाया है लेकिन उसके पास इसका बिल नहीं मिला. शहर के बाजार में पाकिस्तान में बनी टॉफी बिकने और उस पर ​बीफ जिलेटिन होने पर लोगों ने आपत्ति जताई है. लोगों ने  प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है.

पैकेट पर बलूचिस्तान का एड्रेस 
फूड डिपार्टमेंट द्वारा जब्त किए गए पैकेट पर बलूचिस्तान का एड्रेस लिखा हुआ है. यह टॉफी बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई गई है. इसका नाम 'चिली-मिली' है. इस टॉफी के एक पाउच में 24 टॉफी है जिसकी कीमत 20 रुपये का है. रंगीन थैली में पैकिंग वाली इस टॉफी पर साफ शब्दों में 'मे​ड इन पाकिस्तान' लिखा है. साथ ही एड्रेस के रूप में मैन्युफैक्चर्ड बाय इस्माइल इंडस्ट्री लिमिटेड C-230, एचआईटीई हब, बलूचिस्तान, पाकिस्तान लिखा है. इसके साथ ही टॉफी के ऊपर लाल निशान भी लगा है, जो नॉनवेज आइटम के लिए लगाया जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement