Advertisement

यूपी के एक और सपा नेता पर रेप केस दर्ज, साथ काम करने वाली महिला ने लगाया गंभीर आरोप

अयोध्या और कन्नोज के बाद अभ मऊ में सपा नेता के खिलाफ रेप केस में एफआईआर दर्ज हुई है. सपा नेता के साथ काम करने वाली महिला ने ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Latest News
यूपी के एक और सपा नेता पर रेप केस दर्ज, साथ काम करने वाली महिला ने लगाया गंभीर आरोप
Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के एक और नेता पर रेप का केस दर्ज हुआ है. नेता पर उसके साथ काम करने वाली महिला यानी उसकी सहयोगी ने ही मामला दर्ज कराया है . पीड़ित महिला का आरोप है कि सपा नेता द्वारा वीडियो और फौटो बनाकर पिछले 1 साल से उसका रेप किया जा रहा था. इस मामले में पूर्व प्रदेश सचिव और मऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ रेप FIR भी दर्ज की गई है. 

पुलिस ने पीड़िता के आरोप के आधार पर मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ केस दर्ज किया है. सपा नेता के खिलाफ मऊ जिले के थाना कोतवाली में धारा 115(2), 351(2), 352, 123 और 64(2)(m) के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है.

इस मामले पर मऊ के सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि "एक पीड़िता ने वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में तहरीर थी, जिसको लेकर बीते 7 सितंबर को केस दर्ज कर लिया गया है. शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपी पेशे से अधिवक्ता है".


ये भी पढ़े-Haryana में कांग्रेस-आप का गठबंधन फाइनल? जानिए क्या है सीटों का 4+1 फॉर्मूला


मऊ बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते 6 सितंबर को उसके चैम्बर पर आकर आरोपी ने मारपीट की. साथ ही पुराने मामले को उजागर न करने की धमकी भी दी. अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement