Advertisement

Lucknow News: दो बच्चों की मां से हुआ युवक को प्यार, चोरी-छिपे मिलने पहुंचा तो महिला के पति ने कर दिया ये काम

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक की सोशल मीडिया के जरिए मुलाकात दूसरे शहर रामपुर में रहने वाली महिला से हुई. यहां हुई दोस्ती प्यार में बदल गई. 

Latest News
Lucknow News: दो बच्चों की मां से हुआ युवक को प्यार, चोरी-छिपे मिलने पहुंचा तो महिला के पति ने कर दिया ये काम

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया से पहचान, दोस्ती और प्यार कोई नई बात नहीं है. हाल ही में ऐसा एक केस उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर से आया है. यहां फेसबुक पर एक शख्स की दोस्ती महिला से हुई. महिला पहले से शादी-शुदा है और दो बच्चों की मां है. इसके बाद भी दोनों की दोस्ती हो गई. पहले रोज काफी देर तक चैटिंग होती थी फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. युवक के ऊपर प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह एक रात गुपचुप तरीके से महिला से मिलने आया था. दोनों अकेले में मिल रहे थे, लेकिन इस बीच महिला का पति आ गया. 

महिला के पति ने की युवक की पिटाई 
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का यह मामला स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा में है. दरअसल युवक रामपुर से शाहजहांपुर आया था, ताकि रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिल सके. दोनों की मुलाकात भी हुई, लेकिन अचानक महिला का पति भी वहां पहुंच गया. इसके बाद उसने युवक की जोरदार पिटाई कर दी. हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए. ग्रामीणों ने भी युवक को जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. 


यह भी पढ़ें: Bihar: गिरिराज सिंह की 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर भड़के कांग्रेस MLA अजित शर्मा, कह दी ये बात


घर से बहाना बनाकर युवक से मिलने जाती थी महिला
महिला ने बताया कि युवक उससे मिलने अक्सर शाहजहांपुर आया करता था और वह घर से बहाना बनाकर मिलने जाती थी. रविवार को भी जब युवक आया तो मेला देखने की बात कहकर वह घर से निकल गई थी. रविवार को वह देर रात घर लौटी और पति के सवाल-जवाब करने पर झगड़ा करने लगी. 

इसके बाद सोमवार को पति काम पर गया, तो युवक घर आ गया और महिला के पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और आसपास के लोगों ने भी युवक की पिटाई कर दी. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस युवक को छुड़ाकर ले गई.


यह भी पढ़ें: 24 घंटे में चौथी बार फ्लाइट में बम की खबर, अयोध्या में एअर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement