Advertisement

Lucknow Crime News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने मासूम की कर दी हत्या, शव के साथ किया रात भर पार्टी

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को घर में छिपाया और होटल में पार्टी की।

Latest News
Lucknow Crime News: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने मासूम की कर दी हत्या, शव के साथ किया रात भर पार्टी

Lucknow Crime News

Add DNA as a Preferred Source

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 5 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी मां रोशनी खान और उसके प्रेमी उदित जायसवाल ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया और फिर बेटी के शव को घर में छिपाकर होटल में रात भर पार्टी की. पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.

क्या है पूरा मामला 

लखनऊ के पारा इलाके में 13 जुलाई की रात एक मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी रोशनी खान ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, रोशनी को डर था कि उसकी बेटी उसके अवैध संबंधों का राज खोल सकती है, क्योंकि बच्ची अपने पिता शाहरुख के साथ रहना चाहती थी. इस डर से दोनों ने मिलकर बच्ची को पहले बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे

मिली जानकारी के मुताबिक हत्या के बाद दोनों ने शव को एक बैग में बंद कर घर में ही छिपा दिया. इसके बाद दोनों ने घर पर ताला लगाया और लखनऊ के एक होटल में जाकर शराब पी और रात भर पार्टी की.  इसके बाद रोशनी ने अपने पति शाहरुख को फंसाने के लिए पुलिस को फोन कर झूठा आरोप लगाया कि बच्ची की हत्या शाहरुख ने की है. लेकिन पुलिस की जांच और रोशनी-उदित के बयानों में पुलिस को शक हुआ. उसके बाद पुलिस के सामने सारी सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने बताया कि रोशनी और उदित लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे.


यह भी पढ़ें: क्या होता है Blood Money कानून? जिससे बदल सकती है यमन में निमिषा प्रिया की तकदीर, फिलहाल के लिए टल गई है फांसी


संपत्ति हड़पने की साजिश

जांच में पता चला कि बच्ची उनके रिश्ते के बीच बाधा बन रही थी. रोशनी ने न केवल अपनी बेटी की हत्या की, बल्कि शाहरुख को फंसाकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश भी रची थी. मीडिया से बातचीत में डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रोशनी ने पहले भी अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है. इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement