Advertisement

डेढ़ मिनट में जड़ दिए 26 थप्पड़, लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट के साथ मारपीट, Video

Lucknow Student Beating Video: एमिटी यूनिवर्सिटी की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं आया है. कैंपस के लॉ स्टूडेंट के साथ हुई इस मारपीट से हर कोई हैरान है.

Latest News
डेढ़ मिनट में जड़ दिए 26 थप्पड़, लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में लॉ स्टूडेंट के साथ मारपीट, Video

छात्र को थप्पड़ मारती लड़की (Image source: Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां कैंपस की पार्किंग में एक लॉ स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई. मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसकी ही क्लास के छात्र थे. महज डेढ़ मिनट में छात्र के गाल पर 26 थप्पड़ जड़ दिए गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लॉ स्टूडेंट को कार में बैठाकर एक युवक और युवती बारी-बारी से थप्पड़ों की बरसात कर रहे हैं. पहले लड़की, छात्र को थप्पड़ मारती है. जब पीड़ित बचने की कोशिश करता है तो लड़की कहती है, 'चेहरे से हाथ हटा, वरना मार और खाएगा'. इसके बाद लड़का पीड़ित छात्र के मुंह पर थप्पड़ मारने लग जाता है.

यह भी पढ़ें- मेरठ में 'न्यूड गैंग' से खौफजदा महिलाएं, खेतों पर जाने से डर रहीं, पुलिस ड्रोन-CCTV से कर रही निगरानी

घटना के वक्त आरोपी अपने किसी साथी से वीडियो बनवाते रहे. बताया जा रहा है कि छात्र की इमेज खराब करने के लिए इस तरह पीटा गया. इस घटना के बाद से पीड़ित लॉ स्टूडेंट ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है. वहीं, यह मामला कैंपस के बाहर भी सुर्खियों में आ गया है.

पीड़ित छात्र ने पुलिस में दी शिकायत

यूनिवर्सिटी की तरफ से फिलहाल इस मामले में कोई बयान नहीं आया है. कैंपस के अंदर हुई इस घटना को लेकर अभिभावक और लोग भी हैरान हैं. पीड़ित छात्र ने इस मामले में चिनहट थाने में शिकायत दी.

चिनहट थाने के प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमें छात्र की ओर से शिकायत मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. फिलहाल इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. वीडियो 26 अगस्त के बताया जा रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement