Advertisement

LPG Price Hike: ईरान युद्ध का भारतीय रसोई घर पर पड़ा असर, एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, नये रेट लागू

सरकार द्वारा एलपीजी गैस रिफाइनरियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश देने के बाद ही एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. वहीं इसे ईरान युद्ध का इम्पैक्ट भी माना जा रहा है.

Latest News
LPG Price Hike: ईरान युद्ध का भारतीय रसोई घर पर पड़ा असर, एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, नये रेट लागू

Lpg Gas Cylinder Price Hike

Add DNA as a Preferred Source

ईरान युद्ध का असर अब भारतीय रसोई घरों पर भी पड़ गया है. इसकी वजह घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में सीधे 60 रुपये की बढ़ोतरी किया जाना है. अब 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गये हैं. इसके बाद दिल्ली एनसीआर में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 853 रुपये से बढ़कर सीधे 913 रुपये हो गये हैं. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

आज से ही लागू होंगे एलपीजी के नये रेट

गैस कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडरों पर की गई बढ़ोतरी आज से लागू की जाएगी. इसमें घरेलू गैस सिलेंडर जो 853 का मिलता था. वह अब 913 रुपये का मिलेगा. वहीं 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर भी 115 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी को वजह ईरान अमेरिका और इजरायल के युद्ध को भी माना जा रहा है.  

सरकार ने हाल ही में दिया था एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से पूर्व ही शुक्रवार को सरकार ने सभी एलपीजी रिफाइनरियों को गैस प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया था. इस आदेश में सरकारी और प्राइवेट दोनों ही रिफाइनरी शामिल की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही एलपीजी के बढ़े हुए दाम सामने आ गये हैं. हालांकि सरकार बार बार ईरान युद्ध का असर न पड़ने की बात कर रही है. इससे आश्वस्त किया जा रहा है, लेकिन आम आदमी की जेब पर बढ़ता बोझ दूसरी तरफ इशारा कर रहा है. इससे पहले एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 11 महीने पूर्व 8 अप्रैल 2025 को बढ़ोतरी की गई थी. उस समय 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. वहीं इस बार गैस सिलेंडरों की गई 60 रुपये की बढ़ोतरी, पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा है. 

भारत को नहीं करना पड़ेगा एनर्जी की कमी का सामना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में एक बयान दिया था. उसमें उन्होंने ईरान युद्ध का कोई प्रभाव भारत में एनर्जी पर न पड़ने की बात कही थी. उन्होंने आश्वस्त किया था कि भारत को एनर्जी की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है. इसमें चाहे फिर पश्चिम एशिया में जियोपॉलिटिकल अस्थिरता बनी हुई है. 

जानें बढ़ोतरी के बाद दिल्ली से लेकर चैन्नई के दाम

एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ोतरी के दाम आज से लागू हो गये हैं. इनमें दिल्ली में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये का हो गया है. वहीं कोलाकाता में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 879 से बढ़कर 939 रुपये हो गये है. मुंबई में इसके एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 852.50 पैसे बढ़कर 912.50 रुपये हो गये हैं. वहीं चेन्नई में अब एलपीजी गैस सिलेंडर के 868.50 की जगह 928.50 रुपये चुकाने होंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement