Advertisement

LPG Price Hike: LPG गैस सिलेंडर ने बिगाड़ा रसोई घर का बजट, 3 महीने में दूसरी बार की कीमतों में हुआ 29 रुपये का इजाफा

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम बढ़कार 942 रुपये हो गये हैं. 

Latest News
LPG Price Hike: LPG गैस सिलेंडर ने बिगाड़ा रसोई घर का बजट, 3 महीने में दूसरी बार की कीमतों में हुआ 29 रुपये का इजाफा

Lpg Gas Cyinder Price Hike

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

देश में दिनों दिन बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है. पेट्रोल डीजल में बढ़ोतरी के बाद अब रसोई गैस पर भी 3 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी हो गई है. गैस कंपनियों ने इस बार एलपीजी के घरेलू सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर के बाद 942 रुपये हो गये हैं. इससे पहले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 913 रुपये थे.

3 ​महीने में दूसरी बार बढ़े एलपीजी के दाम

देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में पिछले कुछ समय में 4 से 5 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. वहीं एलपीजी गैस भी अब पीछे नहीं रह गई है. गैस कंपनियों ने 7 जून 2026 को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इससे पहले 7 मार्च को सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की थी. पिछले 3 महीनों में गैस सिलेंडर के दाम अब 850 रुपये बढ़कर 942 ​पहुंच गये हैं. 

पिछले 3 महीनों में 89 रुपये की बढ़ोतरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडर पर भी लगातार पैसे बढ़ते जा रहे हैं. इसमें गैस कंपनियों ने 1 मई के बाद 1 जून को 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर पर 42 रुपये की बढ़ोतरी की. वहीं पिछले 3 महीनों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पर 89 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसमें सबसे पहली बढ़ोतरी 7 मार्च 2026 को 60 रुपये की गई. वहीं 7 जून को एक बार फिर से गैस कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी की है. इससे दिल्ली में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 942 रुपये पहुंच गये हैं तो वहीं कोलकाता में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा 968 रुपये हो गई है. 

गैस कंपनियां क्यों बढ़ा रही दाम

देश में गैस सिलेंडर बेचने वाली कंपनियों का दावा है कि गैस के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया है. पीटीआई के अनुसार, गैस कंपनियों का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं घरेलू बाजार में गैस को कम दामों में बेचा जा रहा है, इसकी वजह से कंपनियों पर लगातार बोझ बढ़ रहा है. कंपनियां सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस की बिक्री पर लगातार बड़े नुकसान झेल रही हैं. ऐसे में नुकसान से निकलने के लिए गैस कंपनियों को दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement