Advertisement

DNA Exclusive:पावर आते ही 'लवली' होती हैं महिलाएं, मिलिए शिवहर की सांसद से

महिला सांसद, सरपंचों और विधायकों के पतियों द्वारा उनके पदों का दुरुपयोग करने पर लवली लगभग हंसते हुए कहती हैं, वह पुराने जमाने की बात होगी आप लवली आनंद को ही देखिए.आज की महिलाएं सजग हैं और जैसे ही महिलाएं पावरफुल होती हैं उनके पति घर संभालते हैं, मैंने खुद कई घरों में देखा है.

Latest News
DNA Exclusive:पावर आते ही 'लवली' होती हैं महिलाएं, मिलिए शिवहर की सांसद से

बिहार के शिवहर से जदयू की सांसद लवली आनंद

Add DNA as a Preferred Source

महिला सांसद हों या फिर सरपंच वो कमजोर होती हैं, उनका सारा काम उनकी आड़ में उनके पति करते हैं.. और  सांसद पति और सरपंच पति कहलाते हैं.. ये बीते दिनों की बात होगी..जब पावर आ जाता है तो महिलाएं अपना पावर दिखाती ही हैं..हंसते हुए आप लवली आनंद को ही देखिए..

महिला सांसद, सरपंचों और विधायकों के पतियों द्वारा उनके पदों का दुरुपयोग करने पर लवली लगभग हंसते हुए कहती हैं, वह पुराने जमाने की बात होगी..आज की महिलाएं सजग हैं और जैसे ही महिलाएं पावरफुर होती हैं उनके पति घर संभालते हैं, मैंने खुद कई घरों में देखा है कि जिनकी पत्नी विधायक हैं या सरपंच हैं तो उनके पति बच्चा खिला रहे हैं, खाना बना रहे हैं.'

 'जैसे ही महिलाओं को पावर का अहसास होता है वह दिखाने लग जाती हैं..हंसते हुए कहती हैं अब आप लवली आनंद को ही देखिए. वह कहती हैं कि अभी से नहीं पहले से ही..मैंने बिना पढ़े किसी कागज को साइन नहीं किया कभी.'


यह भी पढ़ें: DNA Exclusive: आने वाले छह महीने में देश में होगी INDIA Bloc की सरकार, अयोध्या से सपा MP अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान


महिला बदनाम हैं

तो क्या लवली आनंद अपना पावर दिखा पाती हैं? इस सवाल के जवाब में वह तेज हंसती हैं और कहती हैं..तो क्या मैं तो शुरु से ही जब तक पेपर पूरा पढ़ नहीं लेती थी तब तक सिग्नेचर नहीं करती थी.

लवली आनंद बिहार के शिवहर से जदयू की सांसद हैं.  लवली कहती हैं, 'आप देखिए पंचायत सीरीज में जो दिखाया गया वो पुरानी बात  हुई अब बिहार की सांसद हो या फिर सरपंच या फिर विधायक उसको उसका पावर खूब पता है और वह इम्पावर है.  देखिए पंचायत में भी बाद में महिला सरपंच अपना पावर दिखाती ही है.' 

वो कहती हैं चूंकि नए नए में महिलाएं हिचकिचाहट में बोल नहीं पाती हैं इसलिए बदनाम हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाएं नहीं बोल पाती हैं पुरुष भी नहीं बोल पाते हैं लेकिन महिलाएं बदनाम कर दी जाती हैं.


यह भी पढ़ें: 'भाजपा आ जाएगी', बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप बोले -INDIA गठबंधन क्षेत्रीय राजनीति की कर रही है फिशिंग 


महिला आरक्षण के लिए हमने भी लड़ी है लड़ाई

पंचायती राज हो या फिर बिहार पुलिस कर्मी में आरक्षण बिहार सरकार और नीतीश कुमार ने महिलाओं को आरक्षण दिया है वहीं केंद्र सरकार ने अब महिलाओं की 33 फीसदी आरक्षण पास हो चुका है. हमने भी इसकी लड़ाई लड़ी है मुझे तो एक दिन की जेल भी हुई थी क्योंकि मैंने 50 फीसदी आरक्षण की बात की थी जबकि आनंद जी को तो मार्शल आउट किया गया था. लेकिन वक्त बहुत बदला है. महिलाएं तेजी से आगे आईं हैं और आ रही हैं. बिहार में महिलाएं बिहार में मुखिया, प्रमुख, सरपंच हैं विधानसभा और पार्लियामेंट में भी आएंगी.  

पावरफुल घरों की महिलाएं ही आ पाती हैं राजनीति में

शिवहर से सांसद तपाक से कहती हैं इसीलिए न 33 फीसदी का आरक्षण कराया गया है कि हर क्षेत्र की महिलाएं को आने का मौका मिलेगा. फिर पावर नहीं काम करने वाली भी आगे आएंगी और उन्हें मौका मिलेगा. सदन चाहें वो राज्य का होगा या फिर केंद्र का महिलाओं का दबदबा दिखेगा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement