भारत
Lok Sabha Election 2024: सपा प्रत्याशी काजल निषाद गोरखपुर से उम्मीदवार हैं. लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही सपा प्रत्याशी काजल निषाद प्रचार में जुटी हुई हैं.आइए जानते हैं कि काजल निषाद कौन हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में एक नाम भोजपुरी व टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद का भी है. काजल निषाद इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रेदेश के गोरखपुर से समाजवादी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ेंगी. राजनीति से पहले काजल छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक अपना हाथ आजमा चुकी हैं.
कौन हैं काजल निषाद
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू है चुकी हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद गोरखपुर से चुनाव लड़ने वाली हैं. आपको बता दें कि काजल ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो 'लापतागंज' में भी काम किया है.
ये भी पढ़ें-थरूर के गढ़ में बीजेपी ने उतारा केंद्रीय मंत्री, केरल में खुलेगा BJP का खाता?
काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था. इसके बाद वह करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं और यहीं फिल्मों और शोज में काम करने लगीं. साल 2009 में उन्होंने 'लापतागंज' शो में 'चमेली' का रोल निभाया था और यहीं से उनके करियर की शुरूआत हुई थी. काजल निषाद की शादी गोरखपुर के भौवापार में रहने वाले संजय सिंह निषाद से हुई है. काजल के पति संजय निषाद भोजपुरी फिल्मों के निर्माता हैं.
कैसे हुई राजनीतिक करियर की शुरूआत
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहीं काजल निषाद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कांग्रेस के साथ की थी. उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर यूपी विधानसभा 2012 का चुनाव लड़ा था. हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में एंट्री की. साल 2022 में सपा ने काजल को विधानसभा का टिकट दिया था. इस चुनाव में भी उन्हें हार मिली थी. अब सपा ने उन्हें 2024 लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है.
डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.