Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस उम्मीदवार नहीं जुटा पाए प्रस्तावक, चुनाव अधिकारी ने रद्द किया नामांकन

सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के सामने तीन में से एक भी प्रस्तावक नहीं रख पाए. जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया.

Latest News
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस उम्मीदवार नहीं जुटा पाए प्रस्तावक, चुनाव अधिकारी ने रद्द किया नामांकन
Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव के बीच अब गुजरात से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कांग्रेस के सूरत लोकसभा सीट से उम्मीदवार निलेश कुम्भानी चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने तीन में से एक भी प्रस्तावक को मौजूद नहीं रख पाए. इसके बाद चुनाव अधिकारी ने निलेश कुम्भानी का नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया.

बीजेपी के दिनेश जोधानी ने उठाए सवाल
आपको बता दें कि बीजेपी के दिनेश जोधानी ने कांग्रेस के कैंडिडेट निलेश कुम्भानी के फॉर्म में उनके तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाए थे. नामांकन फॉार्म रद्द होने पर कांग्रेस कैंडिडेट निलेश कुम्भानी ने कहा, मेरी सुबह प्रस्तावकों से बात हुई थी, उन्होंने कहा था कि 9 बजे तक कलेक्टर ऑफिस आ जाएंगे, हमें उम्मीद थी वो आएंगे लेकिन अब सभी के फोन बंद आ रहे हैं.


ये भी पढ़ें-राहुल की तबीयत खराब, केजरीवाल-हेमंत की कुर्सीं खाली, रांची में INDIA ब्लॉक का ‘उलगुलान’  


 

उन्होंने कहा कि सरकार की धमकी के बाद सभी प्रस्तावक डरे हुए हैं. कांग्रेस के नेता और एडवोकेट बाबू मांगुकीया ने कहा हमारे तीनों प्रस्तावकों का अपहरण हुआ है. चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर टेली किए बगैर नामांकन फॉर्म रद्द करना गलत है, हम इसके खिलाफ हाईकमान से बात कर कोर्ट में जाएंगे.

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement