Advertisement

ढाई घंटे हवा में लटकी रही 140 पैसेंजर की जान, Air India के विमान में टेक्निकल खराबी के कारण नहीं उतर पा रहा था नीचे

एअर इंडिया की एक फ्लाइट करीब दो घंटे से आसमान में ही चक्कर लगा रही है. इस फ्लाइट में करीब 140 यात्री सवार हैं. विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही थी. अब विमान की सेफ लैंडिंग करा ली गई है.

Latest News
ढाई घंटे हवा में लटकी रही 140 पैसेंजर की जान, Air India के विमान में टेक्निकल खराबी के कारण नहीं उतर पा रहा था नीचे
Add DNA as a Preferred Source

एअर इंडिया फ्लाइट  से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार की बड़ी तकनीकी खराबी आ गई. त्रिची से शारजाह जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट IX613 में तकनीकी खराबी की खबर सामने आ रही है.  शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन के लैंडिंग गियर से जुड़ा हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया. इसके बाद से ही प्लेन करीब दो घंटे से ज्यादा समय से आसमान में चक्कर काट रहा है. हालांकि, करीब 8.15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई.  

विमान में सवार हैं करीब 140 यात्री
एअर इंड़िया की फ्लाइट में करीब 140 यात्रियों के सवार होने की खबर है. फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम के खराब होने की बात कही जा रही है. फिलहाल मौके पर रेक्स्यू टीम पहुंच गई है. 20 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात कर दिए गए थे. हालांकि, देर रात एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि हम तिरुचिरापल्ली-शारजाह मार्ग पर संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से संबंधित मीडिया रिपोर्टों से अवगत हैं.

हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि परिचालन दल की तरफ से कोई इमरजेंसी घोषित नहीं की गई थी. तकनीकी खराबी की सूचना देने के बाद, विमान ने सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग करने से पहले रनवे की लंबाई को ध्यान में रखते हुए ईंधन और वजन कम करने के लिए, पर्याप्त सावधानी के तौर पर निर्दिष्ट क्षेत्र में कई बार चक्कर लगाया. खराबी के कारण की गहन जांच की जाएगी. इस बीच, हमारे यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है. 

हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल
त्रिची हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि पायलट ने हाइड्रोलिक विफलता के बारे में ग्राउंड कंट्रोल को सूचित किया था, जो लैंडिंग गियर, ब्रेक और फ्लैप जैसे प्रमुख कार्यों को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रणाली है. स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि चिंता का बात नहीं है.


यह भी पढ़ें - Ratan Tata: जब रतन टाटा ने एअर इंडिया की कराई थी घर वापसी, जानें पूरा किस्सा


विमान की सेफ लैंडिंग सफल
विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई है.  मिली जानकारी के मुताबिक, विमान ईंधन खाली करने के लिए हवाई क्षेत्र के चारों ओर चक्कर लगा रहा था. एहतियात के तौर पर एम्बुलेंस और बचाव दल को स्टैंडबाय पर रखा गया था. अब विमान की सेफ इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई है.   

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement