Advertisement

बारिश के मौसम में बकरियां चरा रहा था युवक, अचानक गिरी बिजली और हो गया दर्दनाक हादसा

छत्तीसगढ़ में रविवार को बिजली गिरने से एक व्यक्ति और उसकी 52 बकरियों की मौत हो गई. यह हादसा गरियाबंद जिले में हुआ.

बारिश के मौसम में बकरियां चरा रहा था युवक, अचानक गिरी बिजली और हो गया दर्दनाक हादसा

बांदा में बिजली गिरने की वजह से सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत हुई है

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में रविवार को आकशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन व्यक्तियों और 52 बकरियों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गरियाबंद जिले में एक चरवाहा और उसकी बकरियों का झुंड आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया जबकि मुंगेली और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई.पुलिस ने बताया कि चरवाहे की पहचान चिंतामणि धरखड़ (22) के तौर पर हुई है.

गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने कहा कि धनखड़ सहसपुर गांव के पास बकरियां चरा रहा था तभी बारिश होने लगी और उसने एक बड़े पेड़ के नीचे शरण ली और जानवरों को भी वहीं ले आया. उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से उसकी और 52 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई.

पढ़ें- Agnipath Scheme: 'अग्निपथ' के खिलाफ प्रदर्शन के कारण तमिलनाडु में ट्रेन सेवाएं प्रभावित

एक अधिकारी ने कहा कि मुंगेली में उस समय आकाशीय बिजली गिरी जब सुखदेव खांडे (23) ठाकुरिकापा गांव स्थित अपने खेत से घास निकाल रहा था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में बलौदाबाजार जिले के रोहासी गांव में 40 वर्षीय एक महिला अनीता साहू की बिजली गिरने से मौत हो गई, जब वह खेत में धान बो रही थी.

पढ़ें- Agnipath Scheme: सरकार को अस्थिर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति कर रहा विपक्ष- बीजेपी

इस बीच एक सरकारी बयान में कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को प्रत्येक मृतक के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) के प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement