भारत
बिहार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमा गई है. राज्य में लगातार हत्याएं हो रही हैं. सबसे ज्यादा राजधानी पटना से मामले सामने आ रहे हैं. पटना में बीते 24 घंटे में दूसरी हत्या हुई है.
बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का बोल बाला है. ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार में अपराधियों का बोलबाला है. बीते 24 घंटे में चार हत्याएं हो चुकी हैं. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने नाकाम साबित हो रही है.
ताजा मामला पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र इलाके का है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी. वकील को तीन गोलियां मारी गईं. घटना के अंजाम देने के बाद फरार हो गए.
पुलिस के मुताबिक, वकील जितेंद्र कुमार रविवार को घर से निकले थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घायल अवस्था में उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
जितेंद्र कुमार सिविल कोर्ट में वकालत करते थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई. पुलिस द्वारा एफएसएल टीम के सहयोग से घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्यों का संकलन किया गया है.
पटना पूर्वी के नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने कहा कि सुल्तानगंज इलाके में घटना हुई है.उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं.
स्वास्थ्य अधिकारी को भी मारी थी गोली
बता दें कि इससे पहले शनिवार शाम पटना के पिपरा इलाके में एक ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की हत्या कर दी गई थी. अधिकारी सुरेंद्र कुमार अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दीं. मौके पर लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.