Advertisement

Driving License से लेकर व्हीकल रजिस्ट्रेशन तक, अब RTO की 58 सेवाएं मिलेंगी ऑनलाइन

केंद्रीय सड़क यातायात व राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अब ये सभी सेवाएं फेसलेस तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी.

Driving License से लेकर व्हीकल रजिस्ट्रेशन तक, अब RTO की 58 सेवाएं मिलेंगी ऑनलाइन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यदि आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराना है या किसी दूसरे से खरीदी कार का रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर ट्रांसफर कराना है, तो इसके लिए अब RTO की लंबी लाइन में नहीं लगना होगा. क्षेत्रीय यातायात कार्यालय (RTO) के जरिए मिलने वाली ऐसी 58 सेवाएं अब कंप्यूटर पर बैठकर माउस के एक क्लिक से मुहैया हो जाएंगी. 

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 58 RTO सेवाओं को ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए केंद्रीय सड़क यातायात व राजमार्ग मंत्रालय (Morth) ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना 16 सितंबर को जारी की गई है. मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

पढ़ें- Driving License Rule: परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम में हुआ बदलाव, जानिए नया RTO नियम

ये ऐसी सेवाएं, जिनके लिए निजी पेशी जरूरी नहीं

अधिकारियों के मुताबिक, अभी लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए RTO आना पड़ता है, जिससे वहां भीड़ लगती है. ये भीड़ अधिकारियों से मिलती है. इस पूरी प्रक्रिया में आम नागरिक व अधिकारी, दोनों का कीमती समय खराब होता है. ऐसी ही 58 सेवाएं चिह्नित की गई हैं, जिनके लिए फिजिकली पेश होने की जरूरत ही नहीं है.

पढ़ें- Tax Refund Delay: अभी तक नहीं मिला है इनकम टैक्स रिफंड, तुरंत करें ये काम

अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल लिए ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य नहीं है. इसके अलावा इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट, कंडक्टर लाइसेंस के लिए एड्रेस में परिवर्तन, गाड़ी के स्वामित्व में बदलाव के लिए आवेदन में भी निजी तौर पर आने की जरूरत ही नहीं है.

पढ़ें- Kuno National Park 8 नहीं 25 चीतों का घर बनेगा, जानिए कहां से आएंगे बाकी चीते, ये है पूरा प्लान

आधार सत्यापन के जरिए पूरी होगी पूरी प्रक्रिया

मंत्रालय के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन में लोगों को ये सेवाए हासिल करने के लिए अपना आधार सत्यापित (Aadhaar Authentication) कराना होगा. यह काम ऑनलाइन ही OTP के जरिए किया जाएगा यानी RTO पर आवेदन करते समय आपके पास वह मोबाइल मौजूद होना चाहिए, जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा है.

मंत्रालय के मुताबिक, बिना ऑफिस जाए फेसलेस तरीके से सेवाएं मिलने पर लोगों का समय बचेगा और जरूरी पेपर वर्क पूरा करने में उन्हें सहूलियत होगी. मंत्रालय का मानना है कि इस नई कवायद से काफी कम समय में काम पूरा होने की संभावना है. साथ ही इससे RTO में लगने वाली भीड़ भी घटेगी और ये दफ़्तर ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे.  

पढ़ें- Operation Octopus: 32 साल बाद नक्सलियों के कब्जे से आजाद हुआ बूढ़ा पहाड़, एयरफोर्स ने उतारा हेलिकॉप्टर

आधार नंबर नहीं है तो जाना होगा RTO

मंत्रालय के मुताबिक, फिलहाल इन सभी 58 सेवाओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों विकल्प उपलब्ध रहेंगे. ये सेवाएं स्वैच्छिक तौर पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन आवेदन करने के इच्छुक लोग RTO जाकर यह काम कर पाएंगे. 

इसके अलावा जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं है, वे भी ऑनलाइन के बजाय RTO में कोई अन्य पहचान पत्र दिखाकर फिजिकल एप्लिकेशन के जरिए सेवा ले पाएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement