Advertisement

Janmashtami 2022: मुंबई में दही-हांडी के पिरामिड गिरने से 24 लोग घायल, 5 गंभीर, कल ही मुआवजे की हुई थी घोषणा

दही-हांडी के दौरान पिरामिड गिरने से होने वाले हादसे आम बात हैं, लेकिन इस बार महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे हादसों के लिए पहले ही मुआवजे की घोषणा कर रखी है.

Janmashtami 2022: मुंबई में दही-हांडी के पिरामिड गिरने से 24 लोग घायल, 5 गंभीर, कल ही मुआवजे की हुई थी घोषणा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कारण उत्सव का माहौल है. हर तरफ दही-हांडी उत्सव मनाया जा रहा है. धूमधाम के इस माहौल के बीच कुछ जगह हादसों की भी खबर आई हैं. मुंबई (Mumbai) में दही की हांडी फोड़ने के लिए बने मानव पिरामिड ढह जाने से करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 5 की हालत गंभीर है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

Video: मथुरा में श्री कृष्ण की भक्ति में सराबोर हुए भक्त

मुंबई नगर निगम ने दी हादसे की सूचना

बृहनमुंबई नगर निगम (BMC) ने ऑफिशियल रिलीज में बताया कि दोपहर 3 बजे तक पिरामिड बनाने के दौरान हुए हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 19 को हॉस्पिटल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. पांच लोगों को ज्यादा चोट लगी है, जिन्हें हॉस्पिटल में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. 

घायल गोविंदाओं में से 9 का इलाज BMC के KEM Hospital में किया गया, जबकि 5 को नायर हॉस्पिटल और 4 को पोद्दार हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. 

पढ़ें- देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुंबई से लेकर चंडीगढ़ तक अलग-अलग राज्यों में ऐसे मनाया जा रहा त्योहार

क्या होता है दही-हांडी का पिरामिड

जन्माष्टमी के मौके पर जगह-जगह दही से भरी मटकियां ऊंचाई पर रस्सी से लटकाई जाती हैं. इन मटकियों को 'गोविंदा' टोलियां फोड़ती हैं. मटकी फोड़ने के लिए टोली में शामिल युवक पिरामिडनुमा मानव टॉवर बनाते हैं. इससे मटकी की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद उसे फोड़ा जाता है. इसके लिए इनाम भी रखे जाते हैं.

पढ़ें- Bharti Singh ने बेटे को बनाया कन्हैया, Janmashtami पर ये क्यूट वीडियो देखकर पिघल जाएगा आपका दिल

कल ही महाराष्ट्र सरकार ने किया था मुआवजे का प्रावधान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को ही दही-हांडी को खेल का दर्जा दिया था. साथ ही इसे खेलते हुए मरने या घायल होने वाले गोविंदाओं के लिए मुआवजे की भी घोषणा की थी. घायल होने पर 5 लाख रुपये और मरने वाले के परिवार को 10 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है.

पढ़ें- दही हांडी फोड़ने वाले गोविंदाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, खेल का दर्जा मिला, सरकारी नौकरी मिलेगी!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement