Advertisement

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास ड्रग्स बरामद, मिजोरम में 24.36 करोड़ की ड्रग्स मिली, तस्करी में इस्तेमाल एक गाड़ी भी जब्त की, असम राइफल्स ने एक शख्स को पकड़ा | यूपी महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा, जिम-बुटीक लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं. जिम-बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम काम करते हैं. | अरब सागर में तेल तस्करी का भंडाफोड़, भारतीय नौसेना ने 3 संदिग्ध जहाजों को पकड़ा, इंडियन कोस्ट गार्ड ने 3 संदिग्ध जहाज पकड़े. | जम्मू एयरपोर्ट रोड पर केमिकल गैस रिसाव, जम्मू- मौके पर रहात-बचाव का काम जारी, NDRF, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची | टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, टैरिफ देखकर खरीदारी नहीं करेंगे. | मेले में झूला गिरने के बाद अफरा-तफरी मची, फरीदाबाद- सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, 10 लोग घायल

Jammu-Kashmir: घाटी में NIA के 9 जगह छापे, जानिए क्या है छानपोरा केस, जिसके सबूत जुटा रही जांच एजेंसी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 9 ठिकानों पर छापेमारी की. NIA (National Investigation Agency) टीम ने यह छापेमारी छानपोरा आर्म्स रिकवरी केस के सिलसिले में सबूत जुटाने के लिए की. इस दौरान टीम ने श्रीनगर (Srinagar) में 4 और पुलवामा (Pulwama) जिले में 5 स्थानों पर छापे मारे. 

Jammu-Kashmir: घाटी में NIA के 9 जगह छापे, जानिए क्या है छानपोरा केस, जिसके सबूत जुटा रही जांच एजेंसी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 9 ठिकानों पर छापेमारी की. NIA (National Investigation Agency) टीम ने यह छापेमारी छानपोरा आर्म्स रिकवरी केस के सिलसिले में सबूत जुटाने के लिए की. इस दौरान टीम ने श्रीनगर (Srinagar) में 4 और पुलवामा (Pulwama) जिले में 5 स्थानों पर छापे मारे. 

बरामद किए डिजिटल डिवाइस और अन्य सबूत

NIA सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी छानपोरा केस के आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर की गई. इस दौरान केस से जुड़े सबूत जुटाए गए, जबकि कई डिजिटल डिवाइस और अन्य आपराधिक मैटीरियल भी जब्त किया गया है. 

यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक फाइनल राउंड भी जीते, जानिए किन देशों में रह चुके हैं भारतीय मूल के राष्ट्रप्रमुख

छानपोरा में पकड़े गए थे हथियार

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के छानपोरा (Chanapora) पुलिस स्टेशन के एरिया में मई महीने में हथियारों का जखीरा पकड़ा गया था. ये हथियार घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लाए गए थे. चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 15 पिस्टल, 30 मैगजीन, 300 राउंड कारतूस और एक एसयूवी गाड़ी बरामद की गई थी. यह केस छानपोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. बाद में 18 जून के NIA ने इसे अपने पास दोबारा रजिस्टर्ड किया था और जांच अपने हाथ में ले ली थी. 

यह भी पढ़ें- IIT JEE-MAINS के सेकेंड सेशन के एंट्रेंस एग्जाम की फिर बदली तारीख, जानिए कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

तीन दिन पहले भी मारे थे NIA ने छापे

NIA टीम ने तीन दिन पहले भी घाटी में छापेमारी की गई थी. यह छापेमारी प्रतिबंधित मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी (jamaat-e-islami) से लिंक रखने वाले संदिग्धों के घरों व ठिकानों पर की गई थी. इससे पहले 24 जून को भी NIA ने कश्मीर घाटी के 6 और जम्मू एरिया के 5 इलाकों में छापे मारे थे. ये छापे अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हरकतें फैलाने के लिए सीमापार से रची जा रही साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मारे गए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement