Advertisement

INS Vikramaditya Fire: नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य में देर रात लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा

INS Vikramaditya भारतीय नौसेना के चुनिंदा युद्धपोत मेंं से एक है. यह लड़ाकू विमानों को ले जाने में सक्षम है. नेवी ने आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया है.

INS Vikramaditya Fire: नेवी के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रमादित्य में देर रात लगी आग, बड़ा हादसा होने से बचा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय नौसेना (Indian Navy) के विमानवाहक युद्धपोत INS विक्रमादित्य (INS Vikramaditya) में बुधवार रात को आग लग गई. हालांकि नेवी अधिकारियों का दावा है कि यह आग बेहद मामूली थी और इसे शिप पर ही मौजूद फायर फाइटिंग उपकरणों से तत्काल बुझा लिया गया. 

भारतीय नेवी की तरफ से देर रात जारी ऑफिशियल बयान में कहा गया कि जब आग लगने की घटना हुई, तब युद्धपोत करवार की तरफ जा रहा था. घटना में युद्धपोत को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई हताहत हुआ है. नेवी ने इस घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वॉयरी बनाए जाने का आदेश दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement