भारत
सीबीएसई ने कक्षा-12 के बाद कक्षा-10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया है. कक्षा-10 में कुल 94.40% बच्चे पास हुए हैं. अगले साल के लिए बोर्ड परीक्षाएं किस तारीख से होंगी, इसकी जानकारी भी सीबीएसई ने सभी को अभी से दे दी है.
डीएनए हिंदी: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2021-22 एकेडमिक सेशन की 12वीं क्लास के बाद 10वी कक्षा का रिजल्ट भी शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घोषित कर दिया है. कक्षा-10 में त्रिवेंद्रम (Trivandram) रीजन में सबसे ज्यादा 99.68 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. कक्षा-12 के बाद कक्षा-10 में भी लड़कियों ने लड़कों पर बाजी मारी है.
साथ ही CBSE ने अगले साल की बोर्ड परीक्षा की तारीख भी अभी से तय कर दी है. बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर ने शुक्रवार को एकेडमिक सेशन 2022-23 के लिए कक्षा 12 व 10 की परीक्षा की तारीख घोषित की.
15 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षा
एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज (Sanyam Bhardwaj) ने शुक्रवार को बताया कि अगले सेशन यानी 2022-23 में सीबीएसई की कक्षा-12 व कक्षा-10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से शुरू हो जाएंगी. फिलहाल सीबीएसई ने ये अंतरिम तारीख तय की है. इसमें अंतिम समय पर परिस्थितियों के लिहाज से बदलाव भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, यहां चेक करें सीबीएसई 10वीं के नतीजे
कक्षा-10 में 94.40 फीसदी रहा ओवरऑल रिजल्ट
कक्षा-10 के लिए ओवरऑल पासिंग परसंटेज 94.40% रहा. कक्षा-10 के लिए 2093978 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था, जिसमें 1976668 पास हुए हैं. कक्षा-10 की परीक्षा पूरे देश के 22731 स्कूलों के लिए 7405 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
कक्षा-10 में लड़कियों ने लड़कों को 2% से पीछे छोड़ा
कक्षा-10 के रिजल्ट में पास होने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले करीब 2 फीसदी ज्यादा रही है. लड़कियों का ओवरऑल पासिंग परसंटेज 95.21 फीसदी रहा है, जबकि 93.80 फीसदी लड़के पास हुए हैं. ट्रासंजेंडर स्टूडेंट्स का पासिंग परसंटेज 90 फीसदी रहा है.
यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2022: आज दोपहर जारी होंगे 10वीं के नतीजे! Digilocker से ऐसे करें चेक
11 फीसदी बच्चों के 90% से ज्यादा अंक
रिजल्ट में कुल 11.32% बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जिनमें 3.10% बच्चों के अंक 95 फीसदी से भी ज्यादा रहे हैं. कुल 5.14% बच्चों की कम्पार्टमेंट आई है.
ये रीजन रहे हैं आगे
त्रिवेंद्रम रीजन के सबसे ज्यादा 99.68 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. इसके बाद बेंगलुरू (Bengaluru) के 99.22%, चेन्नई (Chennai) के 98.97%, अजमेर (Ajmer) के 98.14%, पटना (Patna) के 97.65% और पुणे (Pune) के 97.41% बच्चे पास हुए हैं.
कक्षा-12 का यह रहा था रिजल्ट
शुक्रवार सुबह कक्षा-12 का परिणाम भी घोषित कर दिया गया. सीबीएसई बोर्ड के द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है. लड़कियों का लड़कों के मुकाबले पासिंग प्रतिशत 3.29 फ़ीसदी रहा है. वहीं कुल पासिंग प्रतिशत 92.71 फ़ीसदी रहा है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार बिना इंटरनेट के SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा. ऐसा करते ही रिजल्ट आपको मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Result 2022: इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, जानें कैसे रहे नतीजे
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.