भारत
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे ट्वीट करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं को ताने मारे हैं.
डीएनए हिंदी: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान एक ऐसी घटना हुई है, जिसे लेकर उनके साथ ही कांग्रेस (Congress Party) का भी मजाक उड़ रहा है. दरअसल भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें राहुल गांधी देश का राष्ट्रीय गीत (National Song of India) चलाने के लिए कहते हैं, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय गीत की जगह नेपाल का राष्ट्रीय गीत (Nepal National Anthem) बजने लगता है. इसे लेकर एकतरफ जहां आम लोग कांग्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं, वहीं भाजपा (BJP) नेताओं ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी को इसके लिए ताने मारते हुए खिंचाई की है.
पढ़ें- 'अंग्रेजों की मदद, नेहरू-पटेल को दिया धोखा', राहुल ने सावरकर की चिट्ठी दिखाकर BJP पर बोला हमला
बुधवार का बताया जा रहा है वीडियो
BBC के मुताबिक, वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है. वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा के मंच पर मौजूद राहुल गांधी माइक पकड़कर कहते दिख रहे हैं, 'राष्ट्रीय गीत'. राहुल के इतना कहने के बाद सभी कांग्रेस नेता सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाते हैं, लेकिन गीत बजाने की जिम्मेदारी जिस शख्स को दी गई थी, उसने गलती से भारतीय राष्ट्रीय गीत की जगह पर नेपाली राष्ट्रगान बजा दिया. कई सेकेंड बाद मंच पर मौजूद नेताओं को यह दूसरा गीत होने की बात समझ में आते ही तत्काल उसे बंद कराया जाता है.
पढ़ें- ज्ञानवापी केस पर मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, शिवलिंग पूजा की याचिका पर सुनवाई को तैयार कोर्ट
दोबारा बजाया गया, तब भी गीत की जगह राष्ट्रगान बज उठा
वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ देर बाद दोबारा राष्ट्रीय गीत बजाया जाता है, लेकिन इस बार भी 'वंदे मातरम' की जगह पर देश का राष्ट्र गान 'जन गण मन' बजा दिया जाता है. इसे ही लेकर लोग कांग्रेस नेताओं की खिंचाई कर रहे हैं.
भाजपा की आंध्र प्रदेश यूनिट के सचिव रमेश नायडू ने इस वीडियो को ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, डियर राहुल गांधी, आपकी कांग्रेस पार्टी को शायद यह भी नहीं पता है कि हमारे देश का राष्ट्रीय गीत क्या है.
पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, कोर्ट ने नामंजूर की जमानत अर्जी
Dear @RahulGandhi
— Ramesh Naidu Nagothu/రమేశ్/रमेश नायडू (@RNagothu) November 16, 2022
Looks like your @INCIndia Doesn’t even know the National Anthem of our country! pic.twitter.com/gAq2baw5ef
भारत जोड़ो यात्रा में अब तक हुए विवाद
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.