Advertisement

Bihar: लालू यादव का बेटे तेजप्रताप पर बड़ा एक्शन, पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, परिवार से भी किया बेदखल

Lalu Yadav on Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. जिसमें उनके साथ एक लड़की दिख रही है. जिसमें तेजप्रताप की दूसरी शादी का दावा किया जा रहा है.

Latest News
Bihar: लालू यादव का बेटे तेजप्रताप पर बड़ा एक्शन, पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, परिवार से भी किया बेदखल

Tej Pratap Yadav (Left) Lalu prasad yadav (Right)

Add DNA as a Preferred Source

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) पर बड़ा एक्शन लिया है. लालू ने रविवार को तेजप्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है. साथ ही उसे परिवार से भी बेदखल कर दिया है. तेजप्रताप पर यह एक्शन उनके रिलेशनशिप को लेकर किए पोस्ट को लेकर लिया गया है. लालू ने साफ कहा कि अब उनकी परिवार और पार्टी में कोई भूमिका नहीं होगी.

लालू यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बेटे को निकालने की जानकारी दी है. उन्होंने FB पर पोस्ट में लिखा, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र (बड़े बेटे) की गतिविधि, लोक आचरण और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी. उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

लालू यादव ने आगे लिखा, 'अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है. उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें. लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं. परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है. धन्यवाद.'

lalu yadav

क्या है मामला?
तेज प्रताप यादव ने 24 मई, 2025 को अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया था. जिसमें उनके साथ एक लड़की भी थी. तेजप्रताप ने पोस्ट में लिखा था कि वह इस लड़की के साथ 12 साल से रिलेशन में है. वह काफी समय से यह बात शेयर करना चाह रहे थे. हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और फिर कुछ देर बाद उसी कैप्शन के साथ तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं.

इस लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया गया, जो तेजप्रताप की गर्लफ्रेंड है. हालांकि, कुछ घंटे बाद तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया. AI की मदद से ऐसी तस्वीर बनाई गई. लालू ने इसी मामले को लेकर बेटे के खिलाफ एक्शन लिया है. तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अडल्ट हैं और अपना फैसला खुद ले सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement