भारत
10 जून को लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त जारी की गई थी. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये ट्रांसफर किए थे. अब किस्त की राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दी गई है.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए शुरू की गई मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38 किस्त आ चुकी हैं और इस महीने 39वीं किस्त आनी है, जिसका सभी महिलाओं को बेसब्री से इंतेजार है. अगस्त की किस्त की 15 तारीख से पहले आने की उम्मीद है.
लाड़ली बहना योजना की 39वीं अब किस्त कभी भी आ सकती है. पिछले महीनों के पेमेंट पैटर्न और निर्धारित समय-सीमा के अनुसार रक्षा बंधन से पहले लाड़ली बहनों को किस्त मिलने की उम्मीद है. हर महीने 1 तारीख से 15 तारीख के बीच किस्त जारी की जाती है इसलिए इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त की किस्त 15 तारीख के आसपास जारी हो सकती है.
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना को तीन साल पूरे हो चुके हैं. अब राज्य सरकार इसके जमीनी असर का व्यापक मूल्यांकन करवा रही है. यह काम एक उच्च स्तरीय कमेटी को सौंपा गया है, जिसमें पांच प्रमुख विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया है. कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट तैयारी करेगी. साथ ही 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत लाभार्थियों से भी सीधे बातचीत के जरिए राय ली जा रही है.
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित योजना है और यहां की राजनीति और समाज में एक बड़ा गेम चेंजर भी है. 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बंपर जीत के पीछे भी इस योजना को प्रमुख वजह माना गया था. 2023 के मेनिफेस्टो में बीजेपी ने लाड़ली बहना योजना के विस्तार की घोषणा की थी और सरकार बनने पर आर्थिक सहायता के साथ-साथ बहनों को पक्के मकान का भी वादा किया गया था.
महिलाओं को आर्थिक मदद के सात उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर मार्च 2023 में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में एमपी में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी. 28 जनवरी, 2023 को योजना की घोषणा की गई थी और 15 मार्च को पूरे राज्य में इसे लागू कर दिया गया था. 10 जून को पहली किस्त जारी की गई थी. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये ट्रांसफर किए थे. एक हजार रुपये की किस्त के साथ इसकी शुरुआत की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया. इस योजना का लाभ 21 साल या उससे ज्यादा और 69 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को मिलता है.
यह भी पढ़ें:- ब्रह्मोस तो सिर्फ शुरुआत! पूरी दुनिया को चौंकाने के लिए तैयार है भारत का अगला हथियार