Advertisement

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए, लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर निर्देश दिए, धार्मिक परिसर के बाहर ना जाए आवाज-योगी, धार्मिक परिसर तक ही रहे आवाज-CM योगी, यूपी-धार्मिक स्थलों को लेकर दिशा निर्देश दिए | बांग्लादेश में संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी, बांग्लादेश में 299 सीटों पर संसदीय चुनाव | कहासुनी के बाद नाबालिग को चाकू मारा, दिल्ली पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, दिल्ली के बवाना में नाबालिग की हत्या | यूपी के बागपत में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'RSS पर प्रतिबंध लगाने वालों के कर्म नेक नहीं', या फिर उनका बाप भी एक नहीं है- साध्वी प्राची, देशभर में हम लगातार घटते जा रहे हैं- साध्वी प्राची, पहले 2 बच्चे होते थे अब 1 बच्चा होता है-साध्वी प्राची, 2014 से पहले बेटियां उठा ली जाती थीं-साध्वी प्राची, देश में अगर हिंदू घटेंगे तो फिर कटेंगे- साध्वी प्राची, RSS की वजह से देश की बेटियां सुरक्षित- प्राची

राम मंदिर बनाने वाली कंपनी पर लग गया ढाई करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Ram Mandir Construction Update: आरबीआई ने एल एंड टी फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ जांच के बाद इस कंपनी पर ढाई करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है.

राम मंदिर बनाने वाली कंपनी पर लग गया ढाई करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Ram Mandir Construction

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है. राम मंदिर के पहले चरण का उद्घाटन जनवरी 2024 में होना है. इस बीच राम मंदिर निर्माण में लगी कंपनी एल एंड टी के ग्रुप की एक कंपनी पर ढाई करोड़ रुपये का जुर्माना लग गया है. यह जुर्माना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीई ने लगाया गया है. यह जुर्माना लगाने की वजह है कि L &T फाइनेंस लिमिटेड ने ब्याज दरों में बदलाव तो किया लेकिन इस बारे में ग्राहकों को जानकारी नहीं दी. कहा गया है कि जुर्माना लगाने से पहले कंपनी को इससे जुड़ा एक नोटिस भी जारी किया गया था.

आरबीआई ने अपने बयान में कहा गया है कि जुर्माना लगाने से पहले कंपनी के खिलाफ काफी गहनता से जांच की गई. इस जांच रिपोर्ट में सामने आया कि L&T ने अपने कर्जदारों को स्पष्ट तौर पर यह नहीं बताया कि अलग-अलग कैटगरी के ग्राहकों से अलग-अलग ब्याज लिया जाएगा. नियमों के मुताबिक, इसी जानकारी स्पष्ट तौर पर एप्लीकेशन फॉर्म या अप्रूवल लेटर में दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें- मिट सकता है चांद पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर का नामोनिशान, जानिए क्या है कारण

संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई L&T
RBI की जांच के मुताबिक, इस कंपनी ने लोन अप्रूवल के समय जो ब्याज दरें बताई थीं उनसे ज्यादा वसूली हैं. इसके अलावा, ब्याज दरों में किए गए बदलाव के बारे में भी उसने ग्राहकों को जानकारी नहीं दी. नोटिस दिए जाने के बाद कंपनी अपना पक्ष सही से नहीं रख पाई और आरोप सही साबित हुए इसलिए उस पर यह जुर्माना लगाया गया.

यह भी पढ़ें- टिकट न मिलने पर हंगामा, BJP नेताओं ने भूपेंद्र यादव से कर डाली धक्का-मुक्की

आपको बता दें कि अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर के निर्माण का सिविल वर्क L&T कंपनी की कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है. मंदिर के पहले तल का निर्माण पूरा हो चुका है. दूसरे तल का काम भी काफी तेजी से हो रहा है. इसके अलावा, मंदिर के मुख्य द्वार और परकोटे का काम भी तेजी से किया जा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement