भारत
नामीबियाई चीता पवन की मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में मृत्यु हो गई. यह पांच महीने के अफ्रीकी चीता शावक गामिनी की मौत के कुछ ही हफ्ते बाद आया था.
Kuno National Park: नामीबिया से भारत लाए गए एक और चीते की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता 'पवन' ने दम तोड़ दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, चीता का शव झाड़ियों के बीच एक नाले के किनारे पाया गया. बता दें इससे पहले भी 10 चीतों की जान जा चुकी है. आशंका है कि 'पवन' की मौत तालाब में डूबने की वजह से हुई है. वहीं उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
तलाब में डूबने से गई जान
दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में लगातार चीतों की मौत हो रही है. एक बयान के अनुसार, चीता 'पवन' मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे झाड़ियों के बीच एक उफनते नाले के किनारे बिना किसी हलचल के पड़ा हुआ पाया गया. बाद में पशु चिकित्सकों को सूचित किया गया और बारीकी से निरीक्षण करने पर पता चला कि चीता के शव का अगला हिस्सा, सिर सहित, पानी के अंदर था. रिपोर्ट में बताया गया कि शरीर पर बाहरी चोट नहीं लगी है . अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के रेट फिर हुए अपडेट, जानें किस कीमत में मिलेगा फ्यूल
एकलौता नर चीता 'पवन'
रिपोर्ट के मुताबिक, 'पवन' कूनो नेशनल पार्क में एकलौता नर चीता था, जिसे घूमने के लिए छोड़ा गया था. 'पवन' को 11 मार्च, 2023 को जंगल में छोड़ दिया गया, लेकिन 22 अप्रैल को वापस बाड़े में लाया गया. उसे 2 जुलाई, 2023 को फिर से रिहा कर दिया गया था. बता दें कि अब तक भारत लाए गए 20 चीतों में से कुछ को सितंबर 2022 में नामीबिया से आठ और फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चितों को शुरू में जंगल में छोड़ दिए गए थे, लेकिन तीन चीतों के मौत के बाद पिछले साल 13 अगस्त तक बाड़ों में वापस आ गए थे.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.