Advertisement

'जब रोका जाए, तभी कॉमेडी करने का मजा है', वायरल हो रहा स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का पुराना इंटरव्यू 

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर विवादों में आए कॉमेडियन कुणाल कामरा का ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट फिर सुर्खियों में है. इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है.

'जब रोका जाए, तभी कॉमेडी करने का मजा है', वायरल हो रहा स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का पुराना इंटरव्यू 
Add DNA as a Preferred Source

स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा शिवसैनिकों के निशाने पर हैं. एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी के बाद उन्हें मरने-मारने की धमकियां मिल रही हैं. अदालत में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसी बीच उन्होंने एक नए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सत्ता पर फिर से कटाक्ष किया है. कुणाल कामरा का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि कॉमेडी करने का मजा तभी है जब आपको इससे रोका जाए.

कुणाल कामरा का ये इंटरव्यू करीब पांच महीने पुराना है जब फेक न्यूज को लेकर विवाद अपने चरम पर था. केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रूल्स 2023 में संशोधन किया था जिसके चलते अपनी गतिविधियों से जुड़ी ख़बरों को फर्ज़ी, झूठा या भ्रामक घोषित करने की ताकत उसे मिल गई थी. कामरा ने इसके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. कोर्ट ने सरकार के संशोधनों को रद्द कर दिया था. तब उन्होंने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था कि फेक न्यूज को खत्म करना सरकार का मकसद ही नहीं है.

इंटरव्यू में कामरा ने कहा था कि कॉमेडी में अधिकांश चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें फेक न्यूज घोषित किया जा सकता है. उन्होंने अपने शो में गालियों पर भी उन्होंने खुलकर बात की थी. कामरा ने कहा कि लोग उनका शो देखते ही इसीलिए हैं क्योंकि उन्हें गालियां पसंद हैं. जो लोग उनके खिलाफ हैं, वे केवल गलतियां निकालते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर सैकड़ों वीडियो अपलोड किए हैं. उनमें कुछ गलतियां हो सकती हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे अपना शो बंद कर देंगे.

देश में कॉमेडी की मौजूदा हालत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कई लोग हैं जो अच्छा काम कर रहे हैं. कामरा ने हालांकि कपिल शर्मा के टीवी शो के बारे में कुछ खास कहने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वे खुद कपिल शर्मा शो नहीं देखते, लेकिन अच्छी बात है कि यह काफी लोकप्रिय है.

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement