Advertisement

Kuldeep Bishnoi ने बीजेपी में जाते ही बेटे को दिलाया टिकट, उपचुनाव के लिए देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

राज्यसभा चुनावों में क्रॉस वोटिंग के बाद कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन की थी और अब उनके बेटे को विधानसभा उपचुनावों के लिए टिकट मिला है.

Kuldeep Bishnoi ने बीजेपी में जाते ही बेटे को दिलाया टिकट, उपचुनाव के लिए देखें उम्मीदवारों की लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश के तीन अहम राज्यों उत्तर प्रदेश,  हरियाणा और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव (Assembly By Election) होने हैं. इसको लेकर आज BJP ने अपने तीनों उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए है. इसमें सबसे रोचक नाम हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व विधायक और बीजेपी जॉइन करने वाले कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) के बेटे का है जिन्हें बीजेपी ने आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.

इन तीनों सीटों पर 3 नवंबर 2022 को मतदान होना है. हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है. जिनका पलड़ा इन चुनावों में सबसे ज्यादा भारी माना जा रहा है. इसके अलावा तेलंगाना के मुनुगोड़े सीट से कोमातिरेड्डी रोजगोपाल रेड्डी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 

महिला अग्निवीर, नई यूनिफॉर्म और हथियारों का नया सिस्टम, जानिए IAF चीफ के बड़े ऐलान

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की गोला गाकरननाथ विधानसभा  सीट  पर भी उपचुनाव होने हैं. इस सीट से बीजेपी ने अम​न गिरि को चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे रोचक नाम भव्य बिश्नोई का ही है जो कि कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं. 

नीतीश कुमार का बड़ा आरोप- 'JDU को खत्म करना चाहते थे प्रशांत किशोर' 

गौरतलब है कि कुलदीप बिश्नोई ने राज्यसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस में रहते हुए क्रॉस वोटिंग की थी. इसके बाद वह कांग्रेस से बीजेपी में चले गए थे. अहम बात यह है कि पार्टी छोड़ने के साथ ही उन्होंने आदमपुर के विधायक पद से भी इस्तीफा दिया था. कुलदीप बिश्नोई का आदमपुर सीट पर कब्जा रहा है. वे पिछले 4 चुनाव जीत चुके हैं. यह माना जा रहा है कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई का पलड़ा इस सीट पर भारी होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement