Advertisement

Crime News: चाय पिलाने के बहाने महिला को गाड़ी में बिठा 3 लोगों ने किया Gang Rape

Crime News Kolkata: कोलकाता में एक महिला को 3 लोगों ने चाय पिलाने के लिए गाड़ी में बैठने का ऑफर दिया. महिला के ट्रैवलर में बैठते ही उसे लेकर सुनसान जगह पर गए और गैंग रेप किया. 

Latest News
Crime News: चाय पिलाने के बहाने महिला को गाड़ी में बिठा 3 लोगों ने किया Gang Rape

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता (Kolkata) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. कार में सवार 3 लोगों ने एक महिला को चाय पिलाने की ऑफर दी थी. कार को सुनसान जगह पर लेकर गए और उसके साथ गैंग रेप किया. पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है. पुलिस ने बताया कि महिला आरोपियों को पहले से जानती थी. फिलहाल एक आरोपी फरार चल रहा है जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है. घटना रविवार को पूर्वी कोलकाता के तिलजिला इलाके की बताई जा रही है. 

पुलिस ने जब्त की अपराध में इस्तेमाल गाड़ी
कोलकाता पुलिस ने बताया कि महिला तीनों आरोपियों से परिचित थी. रविवार की दोपहर तीनों में से एक ने उसे दोपहर के समय काम के बाद चाय पीने के लिए चलने कहा था. तीनों आरोपियों में से एक अपने भाई की ट्रैवलर गाड़ी लेकर आया था. इसी ट्रेवलर में अपराध (Gang Rape) को अंजाम दिया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली है.


यह भी पढ़ें: Ramzan के पहले दिन हैदराबाद के होटल ने किया फ्री हलीम बांटने का ऐलान, इतनी भीड़ लगी कि पुलिस बुलानी पड़ी 


फरार चल रहा है तीसरा आरोपी 
कोलकाता के प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. दो आरोपियों को तत्काल अरेस्ट कर लिया गया, जबकि तीसरा फरार चल रहा है. तीनों आरोपी अलीपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं. महिला का मेडिकल कराया गया है, लेकिन यह नहीं पता चला है कि अपराध के वक्त महिला नशे में थी या नहीं. पुलिस को शक है कि वारदात अंजाम देने के लिए आरोपियों ने कोई नशीला पदार्ध दिया हो.


यह भी पढ़ें: Noida: गौर सिटी के पास कई दुकानों में लगी भीषण आग, धुएं से पटा आसमान 


डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement