Advertisement

'शहीद का दर्जा, लाइब्रेरी का नाम, CBI जांच...' कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर पर डॉक्टर्स ने रखी 6 बड़ी मांग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता में हुई ट्रेनी डॉक्टर की हत्या ने सनसनी फैला दी है, जिसकी वजह से पूरे देश के डॉक्टर्स हड़ताल पर उतर गए हैं. वहीं रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सरकार के सामने 6 बड़ी मांग रख दी है.

'शहीद का दर्जा, लाइब्रेरी का नाम, CBI जांच...' कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर पर डॉक्टर्स ने रखी 6 बड़ी मांग

Kolkata Doctor Rape Murder Case

Add DNA as a Preferred Source

Kolkata doctor rape: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता में हुई ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक डॉक्टरों का विरोध देखने को मिल रहा है. हत्या के विरोध में डाक्टरों ने हड़ताल कर दी है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की. वहीं, इस मामले में दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 6 बड़ी मांगे सरकार के सामने रख दी हैं.

डॉक्टर्स ने रखी ये मांग 
हत्या के मामले में दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने CBI जांच की मांग रख दी है. साथ ही इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सिक्योरटी इंचार्ज, प्रिंसिपल और MS को तुरंत टर्मिनेट करने की मांग रखी है. वहीं, इन मांगों को पूरा करने को लेकर डॉक्टर्स ने केंद्र सरकार से लिखित आश्वासन की मांग की है. साथ ही डॉक्टर्स के लिए सेंट्रल प्रोटेक्श एक्ट को लागू करने की बात कही है. 

डॉक्टर्स ने अपनी मांग में पीड़िता को शहीदा का दर्ज देते हुए किसी अस्पताल के लाइब्ररी को उसका नाम देने की मांग की है. साथ ही प्रताड़ना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है. बता दें, कोलकता में हुए ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है. 


यह भी पढ़ें: Hindenburg Saga: 'सेबी चीफ को इस्तीफा देना चाहिए', मशहूर अर्थशास्त्री डैनियल गेलट्रूड का बड़ा बयान


हत्या के बाद पूरे देश में गुस्सा
दूसरी ओर CBI मांग को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा 'रविवार तक पुलिस अगर कोई खुलासा नहीं कर पाती तो इस केस को CBI को सौंप दिया जाएगा.' सीएम ममता बनर्जी ने पुलिस को जांच के लिए रविवार तक का समय दिया है. इस घटना के बाद कोलकता के DSP ने अस्पतालों को लेकर एक अहम फैसला लिया है. उन्होंने कह 'आगे से अस्पतालों में आने वाले लोगों की एंट्री होगी.' साथ ही डॉक्टरों ने अस्पाताल के पास सिक्योरिटी बढ़ाने की मांग की है.

इन सभी मांगों के साथ ये भी कहा गया है कि सभी गार्ड्स को उनका पहचान पत्र दिया जाएं जिसे वो हर समय अपने पास रखें. दरअसल, 9 अगस्त को RG Kar Medical कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले उसकी हत्या की फिर उसके साथ रेप किया. ये घटना तब हुई जब डॉक्टर अकेली अस्पताल के सेमिनार हॉल में सो रही थी. पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement