Advertisement

Kolkata Rape-Murder Case: क्या क्राइम सीन से हुई छेड़छाड़? इन तस्वीरों से उलझी पूरी पहेली

कोलकाता रेप-मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. कोलकाता पुलिस ने हाल ही में दो तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वारों में कई लोगों के क्राइम सीन पर मौजूद होने की बात कही जा रही है.

Latest News
Kolkata Rape-Murder Case: क्या क्राइम सीन से हुई छेड़छाड़? इन तस्वीरों से उलझी पूरी पहेली
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के आर जी कर हास्पिटल में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. ममाले से जुड़ी एक सत्वार ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस फोटो में कथित तौर पर अस्पताल के बाहर के लोग दिख रहे हैं और वे सभी आर जी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में रेप मर्डर वाली जगह पर खड़े हैं. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. ऐसे में सवाल उठाए जा रहे हैं कि फोटो में दुखने वाले सभी लोगों का जांच से सीधा संबंध है. 

पुलिस ने किया सच का खुलासा 
कोलकाता पुलिस की डीसी इंदिरा मुखर्जी ने इश बात पर सफाई दी है. उन्होंने बताया कि जब स्थानीय पुलिस हत्या वाले स्थान पर पहुंची, तो सुबह 10:30 बजे मुख्य क्षेत्र को घेर लिया गया था. उन्होंने कहा कि फोटो में दिख रहे सभी लोग जांच प्रक्रिया का हिस्सा थे. इससे यह साबित होता है कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं थी. 


ये भी पढ़ें-District Judiciary National Conference: राष्ट्रपति आज करेंगी संबोधित, SC के झंडे और निशान का होगा अनावरण


उन्होंने आगे बताया कि ये फोटे इन्वेस्टीगेशन पूरी होने के बाद ली गई थी. उस समय हॉल में वीडियोग्राफर, पुलिस कमिश्नर, अतिरिक्त सीपी-1, महिला पुलिसकर्मी, फॉरेंसिक अधिकारी और अन्य डॉक्टर, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डिटेक्टिव विभाग के एसीपी मौजूद थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement