Advertisement

Kolkata Rape Murder Case: 'तुरंत काम पर लौटें', हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स को SC का अल्टीमेटम, प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी बात

कोलकाता रेप-मर्डर केस मामले में अब भी जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ है. SC के आदेश के बाद भी डॉक्टर्स ने अपना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला लिया है.

Latest News
Kolkata Rape Murder Case: 'तुरंत काम पर लौटें', हड़ताल कर रहे डॉक्टर्स को SC का अल्टीमेटम, प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी बात
Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए रेप और हत्या के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया था. लेकिन जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वो सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानेंगे और के निर्देश के बावजूद काम पर नहीं लौटेंगे साथ ही उन्होंने न्याय की मांग भी की है. 

SC का आदेश 
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कोलकाता पुलिस की ओर से केस दर्ज करने में हुई 14 घंटे की देरी पर चिंता भी जताई. साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया है कि जो डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वे मंगलवार शाम तक काम पर लौट जाएं. काम पर लौटने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी. कोर्ट ने कहा, 'अगर आप (हड़ताल करने वाले डॉक्टर) काम पर नहीं लौटते हैं, तो फिर आपके खिलाफ होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है. ड्यूटी को छोड़कर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है.'


ये भी पढ़ें-Bahraich Bhediya: पकड़ा गया 5वां आदमखोर भेड़िया, पिंजरे में हुआ कैद, देखें रेस्क्यू का वीडियो  


प्रदर्शनकारियों ने नहीं मानी बात 
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रेनी डॉक्टर्स को प्रदर्शन बंद कर तुरंत काम पर लौटने को कहा है. प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट से कहा है कि हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है हम काम पर नहीं लौटेंगे. एक प्रदर्शनकारी ने पीटीआई से कहा, 'हमारी मांगें पूरी नहीं हुई हैं और मृतका को न्याय नहीं मिला है. हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे और काम पर नहीं लौटेंगे. हम चाहते हैं कि स्वास्थ्य सचिव और डीएचई इस्तीफा दें. हम कल दोपहर को स्वास्थ्य भवन तक रैली निकालेंगे.' 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement