Advertisement

पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कॉलेज पर था पूरा कंट्रोल, कोलकाता रेप केस में दोषी निकला TMC छात्र नेता, जानिए पूरा मामला

कोलकाता के एक फेमस लॉ कॉलेज में रेप की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों का संबंध टीएमसी से हैं.

Latest News
पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कॉलेज पर था पूरा कंट्रोल, कोलकाता रेप केस में दोषी निकला TMC छात्र नेता, जानिए पूरा मामला

Kolkata rape case

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता के एक फेमस लॉ कॉलेज में रेप की घटना ने एक बार फिर से शहर समेत पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है. ये प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज दक्षिण कोलकाता में स्थित है. पुलिस FIR के मुताबिक, कॉलेज की प्रथम वर्ष की 24 वर्षीय छात्रा से संस्थान के भीतर एक पूर्व छात्र और दो सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर ''गैंगरेप'' किया. पुलिस ने अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों प्राइम सस्पेक्ट में मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा है जिसकी उम्र 31 साल हैं. बाकी दो अन्य आरोपी, 19 वर्षीय जैब अहमद और 20 वर्षीय प्रमीत मुखर्जी हैं. 

तीनों आरोपी टीएमसी के सदस्य 
ये तीनों आरोपी कॉलेज TMC की सदस्य हैं. मनोजीत के सोशल मीडिया हैंडल से पता चला है कि वह कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छात्र संगठन की दक्षिण कोलकाता शाखा का संगठन सचिव है और ये दोनों भी उसकी सहयोगी हैं. इस केस का जो मुख्य आरोपी हैं मनोजीत उसकी राज्ये के कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं. बता दें कि मनोजीत मिश्रा कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद भी वहां पर अपना दबदवा बनाएं हुए था. 

कॉलेज के कार्यक्रमों में पूरा नियंत्रण
हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने आरोपियों के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है और आरोपियों के दोषी पाए जाने पर उन्हें 'कड़ी से कड़ी सजा' दिए जाने की वकालत की है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के मौजूदा और पूर्व छात्रों ने बताया कि मिश्रा का कॉलेज में वर्षों से प्रभाव रहा है. आरोप है कि वह कॉलेज की गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण रखता था. कॉलेज में होने वाले हर तरह के कार्यक्रम यहां तक सरस्वती पूजा, सेमिनार, पार्टी कार्यक्रमों सब कुछ उसी के हाथ में था. 

कॉलेज की दिवारों पर नारे
इसकी एक टीम भी हुआ करती थी जिसे MM कहा जाता था. कॉलेज की दिवारों पर “मोनोजीत दा हमारे दिलों में हैं (Team MM)” जैसे नारे लिखे हैं. एक अन्य नारा, "अर्मा सबाई टीएमसी समर्थक" यानी हम सभी टीएमसीपी समर्थक हैं भी नजर आता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement