Advertisement

कोलकाता रेप केस में पुलिस को मिले अहम सुराग, हाथ लगी 90 सेकंड का वीडियो, जांच में जुटी SIT की टीम

Kolkata Rape Case: कोलकाता के लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस को एक अहम सुराग मिले हैं. SIT अब इस मामले कि जांच कर रही है और कई अहम सबूत फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

Latest News
कोलकाता रेप केस में पुलिस को मिले अहम सुराग, हाथ लगी 90 सेकंड का वीडियो, जांच में जुटी SIT की टीम
Add DNA as a Preferred Source

Kolkata Rape Case: कोलकाता के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा से कथित गैंगरेप के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप कुमार घोषाल कर रहे हैं. इस मामले ने राज्य समेत पूरे देश  में सनसनी फैला दी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की टाइमलाइन बना रही है ताकि किसी भी तरह की चूक न हो. 

फोन से 90 सेकंड की एक वीडियो क्लिप्स बरामद

रिपोर्ट्स की माने तो, पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन से 90 सेकंड की एक वीडियो क्लिप्स बरामद की हैं, जिनमें कथित अपराध को रिकॉर्ड किया गया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने इन्हीं क्लिप्स के जरिए उसे धमकी दी थी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो यह वीडियो सार्वजनिक कर दिए जाएंगे. शनिवार, 28 जून को पीड़िता का गोपनीय बयान अलीपुर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया था. उसकी काउंसिलिंग भी शुरू कर दी गई है. पुलिस को पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें जबरन यौन संबंध, गर्दन पर काटने के निशान और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. 


यह भी पढ़ें: Kolkata Rape Case में महुआ मोइत्रा की शादी और हनीमून को घसीट लाए कल्याण बनर्जी,कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी


तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में

जांच दल ने कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों से 7 घंटे की फुटेज एकत्र की है. इसमें घटना के दिन कि दोपहर 3 बजे से रात 10:50 बजे तक की फुटेज  शामिल है. फुटेज से यह पुष्टि करने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा को जबरन एक सुरक्षा गार्ड के कमरे में ले जाया गया था. पुलिस का मानना है कि यह फुटेज केस में निर्णायक हो सकती है. पुलिस अब कॉलेज यूनियन रूम में उस समय मौजूद 7 छात्रों के बयान दर्ज करेगी और उन्हें आरोपी व पीड़िता के बयानों से मिलान करेगी. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय परिसर में और कौन-कौन मौजूद था. फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.यूनियन महासचिव समेत सभी को पूछताछ में शामिल किया जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement