Advertisement

Kolkata Rape Case: संजय रॉय ने ही रेप कर डॉक्टर को उतारा मौत के घाट, CBI की चार्जशीट में दरिंदगी का पूरा ब्यौरा

Kolkata Rape Case CBI Chargesheet: कोलकाता रेप केस में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. 200 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और संजय रॉय को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है.

Latest News
Kolkata Rape Case: संजय रॉय ने ही रेप कर डॉक्टर को उतारा मौत के घाट, CBI की चार्जशीट में दरिंदगी का पूरा ब्यौरा

कोलकाता रेप केस में CBI ने फाइल की चार्जशीट

Add DNA as a Preferred Source

कोलकाता रेप केस (Kolkata Rape Case) में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में मुख्य आरोपी संजय रॉय को ही बनाया गया है. ट्रेनी डॉक्टर के सहकर्मियों, अस्पताल स्टाफ समेत कुल 200 लोगों के बयान जांच  एजेंसी ने दर्ज किया है. चार्जशीट में आरोपी की दरिंदगी का पूरा ब्यौरा पेश किया गया है. ट्रेनी डॉक्टर का पहले आरोपी ने बेरहमी से रेप किया और इसके बाद हत्या की थी. इस दौरान पीड़िता ने बचाव की भी पूरी कोशिश की थी.

CBI ने चार्जशीट में लिखी अपराध की पूरी कहानी
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक, कोलकाता रेप केस (Kolkata Rape Case) में मुख्य आरोपी संजय रॉय ही है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपराध को अंजाम देने से पहले शराब पी थी और अश्लील वीडियो भी देखे थे. सीबीआई से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चार्जशीट में 200 लोगों का बयान भी दर्ज किया गया है जिसमें से कुछ आरोपी से भी जुड़े हुए हैं. जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करते हुए आरोपी होश में था और उसने पूरे होश में रहते हुए भयानक अपराध को अंजाम दिया था. 


यह भी पढ़ें: 'अमेरिका नहीं, पाकिस्तान में रहकर जन्नत जाना ज्यादा आसान...' जाकिर नाइक का नया 'ज्ञान' देखें Video   


आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टर 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप और हत्या की इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार प्रदर्शन हुए थे. मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने बड़ा प्रदर्शन किया था जिसके बाद ममता बनर्जी सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था. हालांकि, शनिवार (5 अक्टूबर) को डॉक्टर फिर से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी यह अनशन जारी रहेगा. 


यह भी पढ़ें: UP: 'अराजकता नहीं करेंगे बर्दाश्त', पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर CM योगी का सख्त निर्देश  


ममता बनर्जी सरकार इस घटना के बाद से बैकफुट पर है. महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उन्हें बीजेपी लगातार घेर रही है. दूसरी ओर प्रदर्शनकारी डॉक्टर एक बार फिर अपनी मांगों पर अड़ गए हैं. इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भी इस घटना को लेकर टीएमसी सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement